अपने फेवरेट एक्टर या क्रिकेटर से मिलने की उनके फैंस की बेताबी क्या होती है यह उनसे बेहतर कौन समझ सकता है। 'क्रेजी फैंस' अपने चहेते से मिलने या उन्हें देखने के लिए कहीं भी पहुंच जाते हैं। एक्टर या क्रिकेटर के प्रति उनके फैंस की बेताबी तो समझ में आती है, लेकिन अगर कोई महिला किसी मजबूत कद-काठी और हैंडसम लुक वाले आईपीएस अधिकारी की दीवानी हो जाए, ऐसा बहुत कम ही सुनने को मिलता है।
विज्ञापन
2 of 6
कुछ ऐसा ही हुआ है उज्जैन के 'गबरू-जवान' IPS अधिकारी सचिन अतुलकर के साथ। सचिन इस वक्त उज्जैन में एसपी के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
3 of 6
दरअसल हुआ यूं कि पंजाब के होशियारपुर की रहने वाली एक 27 वर्षीय महिला इस IPS अधिकारी पर इस कदर फिदा हुई कि वो उनसे मिलने सीधे उज्जैन जा पहुंची और उनसे मिलने की जिद करने लगी। फिलहाल पुलिस महिला का काउंसिलिंग कर उसे वापस उसके घर भेजने का प्रयास कर रही है।
4 of 6
सचिन अतुलकर
महिला की मानें तो वह सोशल मीडिया पर एसपी सचिन अतुलकर की फोटो और उनके मजबूत कद-काठी को देखने के बाद से उन पर फिदा हो गई है। और हो भी क्यों ना। सचिन अतुलकर का लुक और उनकी बॉडी ही ऐसी है जिसे देख कर लड़कियां पल भर में उन्हें अपना दिल दे बैठती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
सचिन अतुलकर अपने फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं। यही कारण है कि उन्हें 'द फिटेस्ट आईपीएस ऑफिसर ऑफ इंडिया' का खिताब भी मिल चुका है।
सचिन एक आईपीएस अधिकारी होने के साथ-साथ स्पोर्ट्स में भी काफी रूचि रखते हैं। यही कारण है कि उन्हें स्पोर्ट्स में भी कई मेडल्स मिल चुके हैं। साल 2010 में हॉर्स राइडिंग के लिए उन्हें गोल्ड मेडल से भी नवाजा जा चुका है।