फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद बेटी कुहू के साथ जन्मदिन मनाने पर भय्यूजी महाराज से हो नाराज गई थीं पत्नी

Sat, 16 Jun 2018 06:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
1 of 5
bhayyuji maharaj
भय्यूजी महाराज ने खुदकुशी क्यों की। इस सवाल को तलाशने के लिए पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रही है। इंदौर पुलिस ने शुक्रवार को भय्यूजी महाराज की दो बहनों, बेटी कुहू, उनके ड्राइवर शरद सेवलकर, आश्रम के सेवादारों, बचपन के साथियों और एक कंस्ट्रक्शन व्यवसायी से सात घंटे पूछताछ की। भय्यूजी की बहनों ने बेटी कुहू और पत्नी डॉ. आयुषी के बीच चल रहे तनाव के बारे में तफसील से बयान दिया। उन्होंने बताया कि भय्यूजी महाराज ने अपना जन्मदिन बेटी कुहू के साथ मनाया था इस बात को लेकर आयुषी गुस्सा हो गईं थी जिसके बाद उनके बीच मनमुटाव और बढ़ गया। उन्होंने भय्यूजी महाराज की मौत के लिए जिम्मेदारों लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की। 
विज्ञापन

2 of 5
भय्यूजी महाराज
भय्यूजी महाराज की बहनों ने दिया बयान

सीएसपी मनोज रत्नाकर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे अपनी पूरी टीम के साथ जांच करने गए। उनके साथ एसआई सारिका रावत, कल्पना चौहान समेत कई पुलिसकर्मी थे। उन्होंने भय्यूजी महाराज के बंगले 'शिवनेरी' पहुंचकर सबसे पहले 57 वर्षीय बहन मधुमति उर्फ रेणु निवासी सोलापुर (महाराष्ट्र) व आराधना पाटिल निवासी बानेर (महाराष्ट्र) से बंद कमरे में पूछताछ की। पूरे बयानों की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई। मधुमति ने पुलिस को बताया कि कुहू पिता की दूसरी शादी के लिए बिल्कुल राजी नहीं थी। दूसरी शादी की बात सुनते ही कुहू पिता पर भड़क गई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
bhayyuji maharaj
बेटी के साथ जन्मदिन मनाने पर पत्नी हुईं गुस्सा

पुलिस की पूछताछ में कई बातें सामने आई हैं। भय्यूजी महाराज की दूसरी शादी के बाद कुहू और उसकी सौतेली मां डॉ. आयुषी में विवाद होने लगा। इसी साल 29 अप्रैल को महाराज का जन्मदिन था। कुहू उस समय पुणे में थी। उसने पिता का जन्मदिन साथ मनाने के लिए उन्हें पुणे अपने पास बुला लिया। भय्यूजी महाराज 28 अप्रैल को फ्लाइट से पुणे पहुंचे और रात 12 बजे केक काट कर बेटी के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस पर उनकी पत्नी डॉ. आयुषी नाराज हो गईं। उन्होंने कहा कि वे भय्यूजी महाराज को उनके जन्मदिन पर सबसे पहले बधाई देना चाहती थीं और उनके साथ रात में ही केक काटना चाहती थीं। आयुषी को लगा कि उसे नजरअंदाज कर दिया गया। 

4 of 5
Bhayyuji Maharaj daughter Kuhu - फोटो : Special Arrangement
भय्यूजी पहुंच गए अवसाद में 

भय्यूजी महाराज जब दूसरे दिन 29 अप्रैल को वापस इंदौर अपने घर लौटे तो आयुषी और भय्यूजी के बीच इस बात को लेकर कहासुनी हुई। इस तरह छोटी-छोटी बातों से पैदा हुए कलह से भय्यूजी तनावग्रस्त होने लगे और आखिरकार अवसाद की स्थिति में पहुंच गए थे। पुलिस को दिए बयानों में भय्यूजी महाराज की बहनों ने कुहू और आयुषी दोनों की ही गलती बताई। छोटी बहन आराधना ने बताया कि कुहू के जन्म के बाद महाराज के दिन बदल गए इसलिए वे उसे बहुत प्यार करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भय्यूजी महाराज
मौत से पहले की रात बात करने वाले अरोरा से पूछताछ

पुलिस ने सिल्वर स्प्रिंग में रहने वाले कंस्ट्रक्शन व्यवसायी मनमीत अरोरा से भी पूछताछ की। अरोरा ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 12 वर्षों से भय्यूजी महाराज का शिष्य है। भय्यूजी उससे आश्रम और घर के कार्यों को लेकर बात किया करते थे। मौत से पहले सोमवार रात 2.29 बजे अरोरा से भय्यूजी महाराज ने दो मिनट बात फोन पर बात की थी। इसके बाद भय्यूजी के मोबाइल पर किसी का फोन नहीं आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें