फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP NEWS: आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़ रही जन भागीदारी, देखें तस्वीर

Fri, 12 Aug 2022 06:29 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रदेश भर में सफल हो रहा है। सरकार की कोशिशों पर लोगों की भागीदारी चार चांद लगा रही है। 
विज्ञापन
1 of 7
मध्य प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां बड़ेस्तर पर की जा रही है। - फोटो : amar ujala
मध्य प्रदेश में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उल्लास देखने को मिल रहा है। सरकार की कोशिशों पर लोगों की भागीदारी चार चांद लगा रही है। साइकिल और बाइक रैली के माध्यम से, मानव श्रृंखला बनाकर लोगों से इस अभियान का हिस्सा बनने और 13 से 15 अगस्त तक अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की जा रही है। इसके साथ ही रंगोली और मेंहदी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज बनाकर लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के लिए जागरूक किया जा रहा है। बच्चे हों या बुजुर्ग सभी इस अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 7
छात्रों ने हाथों पर बनाया राष्ट्रीय ध्वज - फोटो : amar ujala
छात्रों द्वारा निर्मित राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की आकृतियां भी की जा रही हैं शामिल 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा तिरंगे के इतिहास पर स्कूली छात्र-छात्राओं की क्लास ली थी। भोपाल की बड़ी झील में क्रूज पर तिरंगा फहराया गया, सभी नगरों से लेकर पंचायत स्तर पर तिरंगा यात्रा, रैली, पौध-रोपण, रक्तदान, मेडिटेशन के साथ देशभक्ति को प्रर्दशित करती मानव श्रंखला एवं छात्र-छात्राओं द्वारा निर्मित राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की आकृति शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने अभियान को सफल बनाने में जन-भागीदारी की अपील काफी कारगर साबित हुई है। परिणाम स्वरूप मंत्रि-परिषद के सदस्य, सांसद, विधायक और पंचायत एवं नगरीय निकायों के नव-निर्वाचित जन-प्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाओं, व्यापारियों, धर्मगुरूओं सहित शासकीय विभागों और स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा पिछले एक सप्ताह से सक्रिय भागीदारी निभाई जा रही है। 
 
विज्ञापन

3 of 7
सड़कों पर मैराथन का किया जा रहा है आयोजन - फोटो : amar ujala
सुविधा केंद्र शुरू किए गए, मैराथन का आयोजन हुआ
उमरिया में युवाओं की टोली गांव-गांव जा कर लोगों से तिरंगा फहराने की अपील कर रही है। वहीं, सतना में राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता के लिए सुविधा केंद्र तक शुरू किए गए हैं। अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता के लिए छिंदवाड़ा में मैराथन का भी आयोजन किया गया। इंदौर में सिटी बसों के माध्यम से भी लोगों से इस अभियान का हिस्सा बनने की अपील की गई है। इसके अलावा महेश्वर में जब मां नर्मदा की गोदी में तिरंगा रैली निकली गई। 
 

4 of 7
स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं झंडे और बांस के ध्वज स्टैंड बनाने में जुटी हुई हैं। - फोटो : amar ujala
प्रदेश में 36 हजार वितरण केंद्र पर मिलेगा तिरंगा
प्रदेश के समस्त जिलों में तिरंगा वितरण के लिए 36 हजार वितरण केंद्र बनाए गए हैं। स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं झंडे और बांस के ध्वज स्टैंड बनाने में जुटी हुई हैं। स्व-सहायता समूहों द्वारा बड़े पैमाने पर झंडों का निर्माण जारी है। साथ ही सूक्ष्म, लघु और मध्यम स्तर के उद्यमी, दर्जी, प्रिंटर आदि की सेवाएं भी झंडों की आपूर्ति के लिए ली गई हैं। प्रदेश में 1 करोड़ 51 लाख झंडों की आपूर्ति का लक्ष्य है। सिंगरौली, सीहोर में लोग स्व-सहायता समूहों के स्टॉल से झंडा खरीद रहे हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 7
अभियन को सफल बनाने के लिए छात्राएं भी बड़ी संख्या में हिस्सा ले रही है। - फोटो : amar ujala
सोशल मीडिया पर डीपी में लगी तिरंगे की पिक्चर
मुख्यमंत्री ने हर व्यक्ति से राष्ट्रीय ध्वज से साथ सेल्फी अपलोड करने का भी आह्वान किया। आप www.harghartiranga.com वेबसाइट पर तिरंगे के साथ फोटो/सेल्फी अपलोड और सर्टिफिकेट भी ले सकते हैं।अधिकतम जन-भागीदारी के लिए सोशल मीडिया समेत संचार के सभी माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन

6 of 7
प्रदेश के सभी जिलों में नागरिकों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का हिस्सा बनाया जा रहा है - फोटो : amar ujala
रैलियों के माध्यम से किया जा रहा है जागरूक
प्रदेश के सभी जिलों में नागरिकों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का हिस्सा बनने के लिए टीकमगढ़ में विशाल पैदल मार्च निकाला गया। अनूपपुर, नीमच, डिडौरी, मंदसौर समेत कई जिलों में बाइक और साइकिल रैली निकालकर लोगों से अभियान का हिस्सा बनने के लिए जागरूक किया गया। रीवा, सीधी, उज्जैन, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम और मुरैना में तिरंगा रैली के जरिए लोगों से अभियान में शामिल होने की अपील की हई। स्कूली छात्र भी इन रैलियों में शामिल हो रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रंगोली और मेंहदी के जरिए अभियान का हिस्सा बनने की अपील - फोटो : amar ujala
रंगोली और मेंहदी के जरिए अभियान का हिस्सा बनने की अपील
स्व-सहायता समूहों की महिलाएं तिरंगा के साथ मेहंदी लगाकर 'हर घर तिरंगा' अभियान के लिए जागरूकता कर रही हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी लोगों को जागरूक करने में पीछे नहीं हैं। साथ ही हाथों में मेंहदी से राष्ट्रीय ध्वज बनाकर लोगों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घर झंडा फहराने की अपील कर रही हैं। नीमच में राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने इस अभियान के लिए बेहद सुंदर रंगोली बनाई। छात्राओं ने रंगोली में भारत का नक्शा और उसके अंदर घर बनाकर ऊपर तिरंगा फहराया। इस तरह स्टूडेंट्स ने हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें