फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत को मात: बेतवा नदी में गिरी महिला ने पिलर को थाम बचाई जान, बचाने गई नौका भी पलट गई, 16 किमी दूर जीवित निकली

Fri, 12 Aug 2022 05:16 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

सार

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में एक महिला की जीवटता की चर्चा हर जगह है। महिला बेतवा नदी में गिर गई थी। इसके बाद भी घंटों जीवन के लिए संघर्ष करती रही और आखिरकार 16 किमी दूर उसकी जान बचा ली गई। 
विज्ञापन
1 of 3
विदिशा में महिला ने खुद को इस तरह बचाए रखा। - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में एक महिला ने खुद पर भरोसा कर जीवटता की अनूठी मिसाल पेश की है। मामला ही कुछ ऐसा ही है कि जो भी सुन रहा है, वह चकित रह जाता है। 35 साल की महिला नदी में गिर गई थी। लगा कि बचेगी नहीं। तब करीब तीन घंटे बाद उसे निर्माणाधीन पुल के पिलर के बीच पाया। बचाव के लिए नौका गई और उसे बाहर लाया जा रहा था कि नौका पलट गई। अब फिर महिला नदी में थी और अब की बार करीब 16 किमी आगे जाकर महिला ने एक पेड़ को पकड़कर जान बचाई। 

अधिकृत जानकारी के अनुसार सोनम दांगी पत्नी कल्याण सिंह दांगी उम्र 35 साल निवासी ग्राम खजूरिया थाना कुरवाई जिला विदिशा गुरुवार को राखी के लिए अपने मायके ग्राम पड़रिया जा रही थी। रात करीब आठ बजे उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई और महिला बेतवा नदी में गिर गई और दूर तक बह गई। तलाश करने पर रात 11 बजे सूचना मिली कि गंज में जो पुल बन रहा है, उसके पिलर को उसने थाम रखा है। लोहे के सरियों के बीच वह फंसी हुई थी। रात दो बजे बचाव कार्य शुरू हुआ, लेकिन बेतवा नदी में इतना पानी था कि बचाव के लिए नौका भी वहां पहुंच नहीं पा रही थी। तड़के करीब साढ़े चार बजे पांचवें प्रयास में बोट और पांच तैराक वहां तक पहुंचे। महिला को लाइफ जैकेट पहनाकर उसे निकाला जा रहा था, तभी तेज बहाव के कारण होमगार्ड की मोटर बोट पलट गई। पांचों जवान और महिला पानी की तेज धार में बह गए। 
विज्ञापन

2 of 3
कुछ इस तरह पूल के पिलर को पकड़कर खड़ी थी महिला। - फोटो : अमर उजाला
तैराक तो निकल गए, महिला फिर बह गई
जब बोट पलट गई तो पांचों जवान तैरकर बाहर निकल गए। करीब एक किमी दूर जाकर वे ऐसा कर सके। महिला ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी, लेकिन उसे तैरना नहीं आता था। वह तैरती रही और एक लकड़ी के सहारे बहाव में आगे चली गई। थोड़ी देर बाद पता चला कि 16 किमी दूर ग्राम राजखेड़ा में महिला ने एक पेड़ को पकड़ रखा है। बासौदा के तहसीलदार ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्यूब के माध्यम से महिला को बाहर निकाला। महिला हाइपोथर्मिया की वजह से  अस्पताल में भर्ती है और खतरे से बाहर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
टीकमगढ़ में धशान नदी में फंसे दो युवकों को बचाया। - फोटो : अमर उजाला
टीकमगढ़ में फंसे दो युवकों को बचाया
टीकमगढ़ में पलेरा के पास टापू में पांच लोग फंस गए थे। इनमें से तीन युवक तो तैरकर बाहर निकल गए। वहीं दो युवक धशान नदी की मझधार में फंस गए। उन्हें एसडीईआरएफ की टीम ने जीवित निकाला। इन लोगों में नौगांव का 22 वर्षीय राहुल राय और महोबा यूपी का 25 वर्षीय विमल राय शामिल हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें