अगले माह सहस्त्रधारा में चैंपियनशिप से पहले अभ्यास शिविरों का आयोजन हो सकता है। इसके बाद सहस्त्रधारा स्थल पर ही लगभग एक माह का नेशनल कैंप लगेगा। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को संघ एशियन चैंपियनशिप के लिए चयनित किया जाएगा
विज्ञापन
1 of 3
कैनो कायाकिंग के ट्रायल में शामिल हुए पांच राज्यों के खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
महेश्वर में कैनो कायाकिंग के ट्रायल में देश के पांच राज्यों के 34 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मध्यप्रदेश खेल अकादमी के अलावा गुजरात, कर्नाटक, दिल्ली, आंध्रप्रदेश राज्य के खिलाड़ियों ने सहस्त्रधारा की 16 लाख गैलन प्रति घंटा तेज धार के विपरीत छह अपस्ट्रीम गेट को मिनिमम समय में विदाउट पेनल्टी बोट चलाकर प्रदर्शन किया है, जिसमें 25 खिलाड़ियो का चयन हुआ। चयनित खिलाड़ियों में 13 लड़के 12 लड़कियां शामिल हैं।
विज्ञापन
2 of 3
25 खिलाड़ियों का हुआ चयन
- फोटो : अमर उजाला
ट्रायल कैंप में कैनो कयाकिंग खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया। इसमें के 1 मेन में 7. सी-1 मेन में 6 - 1 वूमन में 6 व सी-1 वूमन में 6 में खिलाड़ियों के चयन की उम्मीद है। कैंप के दौरान इस खेल से जुड़े 11 तकनीकी अधिकारी व कोच ने खिलाड़ियों के चयन की भूमिका निभाई। इनमें मुख्य रूप से बिल्कीस मिर, देवेंद्र गुप्ता, योगेंद्र सिंह राठौड़, सागर टोंडी, जगमोहन बाधम, कुलदीप सिंह कीर, मनीष इमोलिया, प्रिंस परमार, सुरजीत बाथम, आयुष सोलंकी, चंपा मौर्य, आकाश बाथम शामिल थे।
ट्रायल कैंप में कैनो कयाकिंग खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
थाई में होने वाली एशियन चैंपियनशिप के बाद तीन और चैंपियनशिप इस साल प्रस्तावित हैं। इनमें थाईलैंड में ही जूनियर एशियन चैंपियनशिप, अंडर-23 एशियन चैंपियनशिप होगी। इसके अलावा वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन भी होना है। अगले माह सहस्त्रधारा में चैंपियनशिप से पहले अभ्यास शिविरों का आयोजन हो सकता है। इसके बाद सहस्त्रधारा स्थल पर ही लगभग एक माह का नेशनल कैंप लगेगा। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को संघ एशियन चैंपियनशिप के लिए चयनित किया जाएगा