मध्य प्रदेश के पन्ना से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मां और पांच साल के बेटे की बड़ी क्रूरता से हत्या कर दी गई। डेढ़ साल के बच्चे को बिलखता छोड़ दिया। उसकी आवाज सुनकर पड़ोसियों को घटना का पता चला। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक मामला पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना के माधोगंज इलाके का है। इलाके के रहूनिया में रहने वाली 25 वर्षीय सोनू पति रामनारायण कुशवाहा व उसके पांच साल के मासूम बेटे की अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर क्रूरतापूर्वक हत्या कर दी। दोनों के मुंह में कपड़े ठूंसे गए थे। शॉर्ट पीएम में गला दबाने की बात भी सामने आई है। महिला का पति काम के सिलसिले में पंजाब में रहता है।
ये भी पढ़ें-
'मुस्लिम बन जा, वरना तेजाब फेंक दूंगा', गरबा सीखने जा रही छात्रा को धमकाया