छतरपुर जिले में एन्टी माफिया अभियान के तहत लगातार अवैध ठिकानों पर कार्रवाई जारी है। नगर पालिका और प्रशासन का अमला इन दिनों तेजी से माफियाओं के अवैध निर्माण और कब्जे वाली संपत्तियों को ध्वस्त कर शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
1 of 3
फार्म हाउस को ढहाते हुए प्रशासन के बुल्डोजर।
- फोटो : अमर उजाला
छतरपुर जिले में एन्टी माफिया अभियान के तहत लगातार अवैध ठिकानों पर कार्रवाई जारी है। नगर पालिका और प्रशासन का अमला इन दिनों तेजी से माफियाओं के अवैध निर्माण और कब्जे वाली संपत्तियों को ध्वस्त कर शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
2 of 3
आरोपी अब्दुल समीर उर्फ भैया कार्टर का सटई थाना क्षेत्र अंतर्गत बना अवैध फॉर्म हाउस
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को छतरपुर पुलिस, प्रशासन, जनपद एवं नगर पालिका ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी अब्दुल समीर उर्फ भैया कार्टर का सटई थाना क्षेत्र में बना अवैध फॉर्म हाउस जमींदोज किया। सटई थाना अंतर्गत कसार गांव में अवैध रूप से बने आलीशान फार्महाउस का उपयोग आरोपी अवैध गतिविधियों के संचालन और फरारी काटने के लिए करता था।
पुलिस, जनपद, नगर पालिक और प्रशासन के अमले ने संयुक्त कार्रवाई की।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस प्रशासन ने बताया कि छतरपुर के अब्दुल समीर उर्फ भैया कार्टर के विरूद्ध थाना कोतवाली में कुल 12 अपराध पंजीबद्ध हैं, जिनमें एक हत्या, चार हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर धाराओं के मामले शामिल हैं, जो कि पिछले दिनों कोतवाली थाना अंतर्गत हत्या के प्रयास के मामले में फरार भी चल रहा है। पुलिस, प्रशासन, जनपद एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए उसके सटई थाना अंतर्गत अवैध फार्महाउस को ढहाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ताकि शहर को माफिया मुक्त और सुरक्षित बनाया जा सके।