फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदिवासियों के बीच नरेंद्र मोदी: 10 तस्वीरों में देखिए जनजातीय गौरव दिवस महासम्मेलन

Mon, 15 Nov 2021 04:26 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में जनजातीय गौरव दिवस पर महासम्मेलन में भाग लिया। दस तस्वीरों में आदिवासी संस्कृति में किस तरह रच-बस गए प्रधानमंत्री मोदी। 
विज्ञापन
1 of 10
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भोपाल के जम्बूरी मैदान में जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित महासम्मेलन को संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भोपाल में जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित महासम्मेलन में भाग लिया। भाजपा का दावा है कि मोदी के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पूरे प्रदेश से दो लाख आदिवासियों को भोपाल लाया गया था। इस दौरान प्रधानमंत्री ने आदिवासियों के लिए कुछ योजनाओं का शुभारंभ भी किया। 
 
विज्ञापन

2 of 10
गुप्ता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में 104 वर्षीय भाजपा नेता लक्ष्मीनारायण गुप्ता से मुलाकात की। मोदी ने मंच पर गुप्ता से उनके हालचाल पूछे। आशीर्वाद लेकर कार्यक्रम की शुरुआत की। गुप्ता ने मुस्कुराते हुए उनका अभिवादन किया। 
विज्ञापन

3 of 10
वीर योद्धाओं की फोटो गैलरी देखते मोदी। - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जंबूरी मैदान पर सबसे पहले जनजातीय वीर योद्धाओं की फोटो गैलरी देखने पहुंचे। गैलरी में वीर जनजातीय योद्धाओं की तस्वीरों को उनकी संक्षिप्त जानकारी के साथ दिया गया था।

4 of 10
प्रधानमंत्री हस्तशिल्प प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वसहायता समूहों की महिलाओं की हस्तशिल्प प्रदर्शनी के स्टॉल्स का भी अवलोकन किया। 
विज्ञापन

5 of 10
बिरसा मुंडा की तस्वीर को प्रधानमंत्री का नमन। - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल के जंबूरी मैदान में जनजातीय गौरव दिवस  के अवसर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। भारत सरकार ने तय किया है कि बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। 
विज्ञापन

6 of 10
पद्मश्री भूरी बाई से कलाकृति प्राप्त करते मोदी। - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश की प्रख्यात चित्रकार और 2021 में भारत सरकार की ओर से पद्मश्री से अलंकृत भूरी बाई ने प्रधानमंत्री को भील संस्कृति को दर्शाती सुंदर पेंटिंग भेंट की। इसमें एक जनजातीय परिवार को सामूहिक आयोजन में भाग लेते दिखाया गया है। 
विज्ञापन

7 of 10
शिवराज और शर्मा प्रधानमंत्री को अमृत कलश भेट करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मध्यप्रदेश के 23 जिलों के 75 जनजातीय रणबांकुरों की पुण्यभूमि से एकत्रित की गई पावन मिट्टी का अमृत कलश भेंट किया।

8 of 10
शिवराज ने प्रधानमंत्री को मध्यप्रदेश के जनजातीय प्रतीक भेंट किए। - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनजातीय प्रतीकों बैगा माला और पगड़ी भेंटकर उनका भव्य स्वागत किया। उन्हें भील जैकेट पहनाई। साथ ही तीर-कमान भी सौंपे। 
 

9 of 10
मोदी को कलाकृति सौंपते भज्जू सिंह। - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात गोंड चित्रकार भज्जू सिंह श्याम जी ने अपनी बनाई पेंटिंग भेंट की। पेंटिंग में प्रकृति की सुंदरता को अनूठे तरीके से अभिव्यक्त किया गया है।
विज्ञापन

10 of 10
मोदी के कार्यक्रम से बाहर भी आदिवासियों का लोकनृत्य। - फोटो : अमर उजाला
जनजातीय महासम्मेलन के दौरान मंच पर आदिवासी समुदाय लोकनृत्य प्रस्तुत कर ही रहे थे। तब भी दर्शकों में पारंपरिक वेशभूषा में आए आदिवासी समूह अपनी ही धुन पर थिरक रहे थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें