जोश और जज्बे के साथ मध्य प्रदेश पुलिस 'हर घर तिरंगा अभियान' के प्रचार-प्रसार में जुटी है। पुलिस द्वारा इंदौर, भोपाल, उज्जैन समेत अन्य जिलों में अभियान के प्रति बड़े स्तर पर जागरूकता रैलियां निकाली जा रही है।
विज्ञापन
1 of 3
सांपना बांध पर पुलिस ने हाथ में तिरंगा लेकर बनाई मानव श्रृंखला
- फोटो : amar ujala
जोश और जज्बे के साथ 'हर घर तिरंगा अभियान' के प्रचार-प्रसार में मध्यप्रदेश पुलिस जुटी है। मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन आदि जिलों में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति बड़े स्तर पर जागरूकता रैलियां निकाली जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में शासन, प्रशासन और जन प्रतिनिधि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का प्रचार-प्रसार करने में जुटे हैं।पुलिस देश भक्ति और जन सेवा के लक्ष्य के साथ राष्ट्र प्रेम भावना के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए साइकल रैली, बाइक रैली और पैदल मार्च कर रही है। यहां तक की पुलिस दूर-दराज गांवों और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी हर घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों को जागरुक कर रही हैं।
विज्ञापन
2 of 3
केवट की मदद से नाव के सहारे हर घर तिरंगा लेकर पहुंची निवाड़ी पुलिस
- फोटो : amar ujala
ताप्ती सरोवर में नाव पर तिरंगा
आजादी के जश्न में आम नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से बैतूल पुलिस बाइक और पैदल हाथों में तिरंगा लहरा रही है। वहीं, ताप्ती सरोवर में नाव पर तिरंगा लहराकर पुलिस ने देश प्रेम का अनूठा संदेश दिया। पुलिस द्वारा सांपना बांध पर हाथ में तिरंगा झंडा लेकर मानव श्रृंखला बनाई गई और देशभक्ति के नारे लगाए गए। इस मानव श्रृंखला में 50 से अधिक जवान शामिल रहे।
केवट की मदद से नाव के सहारे हर घर तिरंगा लेकर पहुंची निवाड़ी पुलिस
निवाड़ी पुलिस के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस ने केवट के सहारे नाव से तालाब को पार कर लोगों को हर घर तिरंगे के लिए जागरूक किया। लड़वारी ग्राम स्थित तालाब के दूसरे छोर पर बंशकार समाज के लोगों को भी हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरुक करने में लगे हैं। एसडीओपी पृथ्वीपुर एवं उनकी टीम लड़वारी ग्राम पहुंची। बुजुर्ग महिला ने एसडीओपी पृथ्वीपुर को 20 रुपये देकर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में अपनी अनूठी सहमति प्रदान की। छतरपुर डीआईजी विवके राज सिंह ने 170 किमी की साइकिल यात्रा पर निकले है। पन्ना पुलिस ने तिरंगा यात्रा में मानव श्रंखला बनाकर देशभक्ति का संदेश दिया तो सागर पुलिस ने देहात के थानों में 75 वाहनों के माध्यम से 75 किलोमीटर की यात्रा निकाली।
ताप्ती सरोवर में नाव पर तिरंगा लहराकर पुलिस ने देश प्रेम का अनूठा संदेश दिया।
- फोटो : amar ujala
लोकगीत के माध्यम से भी पुलिस ने चलाया जन-जागरुकता अभियान
‘आजादी का अमृत महोत्सव मनायें, हर घर में तिरंगा फहरायें’ इस शीर्षक के साथ गाया मान्या का गाना सुर्खियां बटोर रहा है। बाल लोक गायिका मान्या पांडेय का जन्म सीधी जिले की रामपुर नैकिन तहसील के भरतपुर गांव की रहने वाली हैं।