सीधी कोतवाली थाने के प्रभारी ने सफाई में कहा कि आरोपियों की सुरक्षा के लिए उनके कपड़े उतरवाए थे।
- फोटो : सोशल मीडिया
राहुल गांधी बोले- लॉकअप में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का चीरहरण
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मामले में अमर उजाला की खबर का स्क्रीनशॉट करते हुए लिखा कि 'लॉकअप में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का चीरहरण! या तो सरकार की गोद में बैठकर उनके गुणगान गाओ, या जेल के चक्कर काटो। 'नए भारत' की सरकार, सच से डरती है।'
वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मध्यप्रदेश के सीधी में मीडिया से जुड़े लोगों की जिस तरह की तस्वीरें सामने आई है, वह बेहद शर्मनाक है। जिस तरह के राजनीतिक दबाव की बात सामने आ रही है, उसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। इस पूरे मामले में दोषियों पर जो कार्यवाही की गई है, वह नाकाफी है। जिम्मेदारों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं अरुण यादव, पीसी शर्मा, अजय सिंह से लेकर कई अन्य नेताओं ने इस मामले में शिवराज सरकार को घेरा था।