फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: छतरपुर में इंजन के ऊपर चढ़कर ले रहा था सेल्फी, इलेक्ट्रिक लाइन की चपेट में आने से हो गई मौत

Thu, 07 Apr 2022 12:16 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में रेलवे इंजन के ऊपर चढ़कर सेल्फी लेने के चक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।  
विज्ञापन
1 of 4
इसी इंजन पर चढ़कर सेल्फी लेने की कोशिश में हुई मौत। - फोटो : अमर उजाला
छतरपुर रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने इंजन पर चढ़कर सेल्फी लेने का दुस्साहस किया। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उसके कपड़ों में आग लगई गई और इससे उसकी मौत हो गई। इससे गुस्साए उसके परिजनों ने स्टेशन मास्टर ऑफिस में तोड़फोड़ की। स्टेशन मास्टर के साथ मारपीट करते हुए उसे पटरी पर पटक दिया। जिंदा जलाने की धमकी तक दी गई। 
विज्ञापन

2 of 4
छतरपुर में रेलवे इंजन के ऊपर चढ़कर सेल्फी लेने के चक्कर में युवक की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
मामला छतरपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह का है। डिप्टी स्टेशन मास्टर शुभांग पटेल ने बताया कि सुबह लगभग साढ़े छह बजे दो-तीन लड़के आए और उन्होंने बताया कि एक लड़का इंजन पर चढ़कर सेल्फी ले रहा था। वह वायर की चपेट में आकर गिर गया है। पॉइंट्समैन और आरपीएफ के जवानों को भेजा। बॉडी काली पड़ चुकी थी। सिर में से खून आ रहा था। एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी गई। 
विज्ञापन

3 of 4
युवक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते हुए। - फोटो : अमर उजाला
परिजनों का आरोप- गलती रेलवे स्टेशन की
परिजनों के मुताबिक मरने वाले युवक का नाम सुहेल मंसूरी है। वह स्टेशन पर क्यों आया, किसी को पता नहीं है। उसकी मौत इंजन के ऊपर करंट लगने से हुई है। सुहेल की मां रुखसाना बेगम का आरोप है कि रेलवे वालों की गलती से सुहेल की मौत हुई है। वहीं, उसके भाई रोशन का आरोप है कि पूरी ट्रेन में करंट आ रहा था। वह लोग पानी पीने स्टेशन आए थे और हाईटेंशन लाइन ने सुहेल को ऊपर खींच लिया। 
विज्ञापन

4 of 4
मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने स्टेशन मास्टर के ऑफिस में पैनल रूम का दरवाजा तोड़ दिया। - फोटो : सोशल मीडिया
स्टेशन मास्टर के ऑफिस में तोड़फोड़ 
सुहेल के रिश्तेदारों ने सुबह सात बजे के करीब स्टेशन पर पहुंचकर हंगामा किया। पटेल का कहना है कि सवा सात बजे के करीब पांच-छह लड़के आए और मेरे साथ मारपीट करने लगे। केबिन का दरवाजा तोड़ दिया। मुझ पर दबाव डाल रहे थे कि लाइन शुरू करो और लाश उतारो। उन्होंने मेरे साथ मारपीट की। रेलवे लाइन पर पटक दिया। मेरा ही बेल्ट निकालकर मुझे पीटा। आरपीएफ का दो लोगों का स्टाफ है, वह बीच-बचाव करता रहा। खजुराहो आरपीएफ के जितेंद्र कुमार ने बताया कि स्टेशन मास्टर के साथ मारपीट हुई है। ऑफिस में तोड़फोड़ कर रेलवे की संपत्ति को क्षति पहुंचाई गई है। हमारे गार्ड कम होने से परिजनों को संभालना मुश्किल था। मामले की जांच की जा रही है।     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें