फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Panchayat Chunav: भोपाल में 15 दिन के बच्चे के साथ वोट डालने पहुंची मां, सतना में बारिश के बीच हो रहा मतदान

Sat, 25 Jun 2022 11:33 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में पहले चरण की वोटिंग बड़े उत्साह के साथ जारी है। कहीं 15 दिन के बच्चे के साथ वोटिंग के लिए महिला पोलिंग बूथ पर पहुंची तो कहीं लकवाग्रस्त महिला ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
1 of 5
मध्य प्रदेश में पंचायत चुनावों के पहले चरण का मतदान जारी है। भोपाल के मतदान केंद्र पर एक महिला अपने 15 दिन के बच्चे के साथ वोटिंग करने पहुंची। - फोटो : सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायत के प्रथम चरण के लिए मतदान शनिवार सुबह 7 बजे से प्रारंभ हो गया। प्रदेश में प्रथम चरण में 52 जिलों के 115 विकासखण्ड की 8702 ग्राम पंचायतों के 26 हजार 902 मतदान केन्द्रों में मतदान हो रहा है। वोटिंग को लेकर उत्साह चरम पर है। भोपाल में 15 दिन के बच्चे के साथ एक महिला वोटिंग करने पहुंची। वहीं, भोपाल के मुगलिया छाप में बीमार और लकवाग्रस्त महिला ने भी मतदान केंद्र पहुंचकर जागरुकता का परिचय दिया।  

विज्ञापन

2 of 5
भोपाल में लकवाग्रस्त महिला ने मतदान किया। - फोटो : अमर उजाला

राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का उपयोग करें। मतदान जरूर करें। शनिवार 25 जून को सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतदान केन्द्र में ही मतगणना होगी। मतदाता मतदान करने जाते समय अपना पहचान-पत्र जरूर ले जाएं। सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। निर्वाचन कार्य में बाधा डालने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। प्रथम चरण के मतदान के लिए 52 हजार से अधिक पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन

3 of 5
पैर में फ्रेक्चर होने के बाद भी कीरथ आदिवासी ने मताधिकार का प्रयोग किया। - फोटो : अमर उजाला
पैर में फ्रैक्चर फिर भी पहुंचे मतदान करने 
दमोह में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर लोगों में मतदान को लेकर काफी उत्साहित दिख रहा है। आठ साल बाद हुए पंचायत चुनाव के बाद अब लोग चाहते हैं कि उनके गांव का बेहतर विकास हो और इसके लिए वह अपना सही प्रतिनिधि चुनना चाहते हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी लोग मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं। पथरिया जनपद के ग्राम पंचायत बोतराई में अपने प्रतिनिधि को चुनने के लिए यहां पर एक सप्ताह पहले सड़क हादसे का शिकार हुए कीरथ आदिवासी पैर फैक्चर होने के बाद भी मतदान करने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि लंबे समय के बाद मतदान हो रहा है, इसलिए वह चाहते हैं कि उनका बेहतर प्रतिनिधि गांव का प्रतिनिधित्व करें। 

4 of 5
छतरपुर के रमनपुरा में अधिकारियों की समझाइश पर लोगों ने बहिष्कार छोड़ा और मतदान किया। - फोटो : अमर उजाला
समझाइश के बाद खत्म किया बहिष्कार
छतरपुर में रोड की समस्या को लेकर कर रहे थे रमनपुरा में ग्रामीण चुनाव का बहिष्कार किया गया जहां एसडीएम विनय द्विवेदी एवं अमले ने पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश दी आदर्श आचार संहिता समाप्त होते ही रोड की समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया तब कहीं जाकर ग्रामीणों ने मतदान शुरू किया। नायब तहसीलदार अंजू लोधी, सीएसपी लोकेंद्र सिंह, सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सतना में बारिश के बीच भी मतदान जारी। - फोटो : अमर उजाला
सतना में बारिश के बीच मतदान
सतना जिले के सभापुर थाना क्षेत्र के अति संवेदनशील मतदान केन्द्र मछखड़ा गांव में पंचायत चुनाव मतदान के बीच शुरू हुई जोरदार बारिश। इसका मतदान पर असर पड़ा, पर बारिश के थमते ही मतदान का उत्साह दोबारा दिखाई दिया। सतना जिले के पगारकलां ग्राम में रिमझिम बारिश के दौरान भी मतदान करने कतार में लगे रहे उत्साहित मतदाता। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें