मध्यप्रदेश में पहले चरण के पंचायत चुनाव शनिवार को हो रहे हैं। सुबह सात बजे से 115 जनपदों की कुल 8,702 ग्राम पंचायतों में वोटिंग शुरू हो गई है। वोटिंग दोपहर तीन बजे तक चलेगी। इसके बाद काउंटिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
2 of 7
वोट देती महिला वोटर
- फोटो : Amar Ujala Digital
मतदाता पंच, सरपंच, जनपद और जिला पंचायत सदस्यों के भाग्य का फैसला करेंगे। बता दें कि मध्यप्रदेश पंचायत चुनाव तीन चरण में हो रहे हैं। पहला चरण 25 जून यानी आज है। दूसरे चरण के लिए मतदान एक जुलाई और तीसरे चरण के लिए आठ जुलाई को होगा।
विज्ञापन
3 of 7
1 करोड़ 49 लाख वोटर मतदान करेंगे
- फोटो : Social Media
पहले चरण के लिए 27 हजार 49 बूथ पर मतदान होगा। इनमें 22 हजार 915 सामान्य और 3 हजार 989 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। मतदान केंद्रों पर 52 हजार से अधिक पुलिस बल तैनात किए गए हैं। पहले चरण में भोपाल, इंदौर समेत कई जिलों में चुनाव संपन्न हो जाएंगे। 27 हजार 49 मतदान केंद्रों पर 1 करोड़ 49 लाख वोटर मतदान करेंगे।
4 of 7
मतदान केंद्र पर पुलिस कर्मी तैनात
- फोटो : Social Media
बैलेट पेपर में चुनाव चिन्ह बदला
वहीं छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा जनपद के पौनार में पंच प्रत्याशी संतोष ठाकुर का बैलेट पेपर में चुनाव चिह्न बदलने का मामला सामने आया है। चुनाव आयोग से संतोष ठाकुर को चुनाव चिह्न हल आवंटित हुआ था लेकिन बैलेट पेपर पर बाल्टी छप गया। इसकी शिकायत एडीएम से की गई है।
विज्ञापन
5 of 7
भोपाल में महिला वोटरों में दिखा वोटिंग के लिए उत्साह
- फोटो : Amar Ujala Digital
भोपाल में मतदान केंद्र पर वोटिंग के लिए सुबह से ही मतदाता पहुंंचने लगे। मतदान केंद्र पर महिलाओं से सहित पुरुषों की लंबी लाइनें नजर आ रही हैं। भोपाल में तीन घंटे में 30 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
6 of 7
शाजापुर में मतदान केंद्र पर लगी लंबी लाइन
- फोटो : Amar Ujala Digital
शाजापुर में भी वोटिंग को लेकर उत्साह देखा गया। सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंचने लगे।