झाबुआ में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में पहुंचे सीएम मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
कन्यादान राशि वितरण और विभागीय प्रदर्शनी
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर प्रतीकात्मक रूप से 11 जोड़ों को कन्यादान राशि के चेक प्रदान कर उन्हें सुखमय वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। साथ ही, उन्होंने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग की कुपोषण मुक्ति योजना, कृषि विभाग के जैविक उत्पाद और नगर पालिका परिषद द्वारा तैयार किए गए 'वेस्ट टू वेल्थ' उत्पाद प्रमुख आकर्षण थे।
अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री और कैबिनेट मंत्री जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग डॉ. कुँवर विजय शाह, कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास निर्मला भूरिया, अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान, सांसद अनिता चौहान, संभागायुक्त इंदौर दीपक सिंह, आईजी अनुराग, झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना, पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।