महेश्वर में होगा लाइट एंड साउंड शो
- फोटो : अमर उजाला
देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती को समर्पित
यह भव्य आयोजन राष्ट्र समर्था देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में समर्पित है। इस कार्यक्रम के माध्यम से देवी अहिल्याबाई के योगदान और विरासत को सम्मानपूर्वक प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे महेश्वर की ऐतिहासिक पहचान और गौरव और बढ़ेगा।
महेश्वर बनेगा प्रमुख पर्यटन केंद्र
जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की यह अभिनव पहल ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण का उदाहरण है। इसके साथ ही, यह स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों के लिए नए अवसरों का द्वार खोल रही है। महेश्वर अब देश-विदेश के पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण केंद्र बनने की ओर अग्रसर है। इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में संभागीय कमिश्नर दीपक सिंह का विशेष योगदान रहा है, जिनकी सक्रिय भागीदारी से यह पहल साकार हो रही है।