फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: देवास में मुस्लिम युवक के साथ दलित युवती के जाने पर विवाद, मामला गरमाया

Sat, 27 Aug 2022 10:51 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश के देवास जिले में मुस्लिम युवक के साथ दलित युवती के जाने पर जमकर बवाल हुआ। युवती के परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाकर आरोपी के गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही आरोपी के परिवार की गाड़ियों और एक धार्मिंक स्थल में तोड़फोड़ की। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
उग्र जनता ने गाड़ियों ने तोड्फोड़ की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवास जिले के उदयनगर में दलित युवती के मुस्लिम युवक के साथ जाने पर बवाल हो गया। परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल किया। युवक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नगर बंद रखा गया। थाने का घेराव कर आरोपी को पकड़ने की मांग की गई। गांव में जुलूस भी निकाला गया।
विज्ञापन


बता दें कि आरोपी और उसके दो रिश्तेदारों के घर पर पत्थर फेंके गए। भीड़ ने एक धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ भी की। साथ ही आरोपी के परिवार की दो बाइक और एक कार को भी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला।

गुस्साएं लोगों ने नगर में निकाला जुलूस - फोटो : अमर उजाला
युवती के भाई ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया, हम चार भाई-बहन हैं। एक बहन और भाई स्कूल गए थे। पिता इंदौर गए हुए थे। मैं और अपहृत हुई बहन शुक्रवार दोपहर 2 बजे अपने खेत पर खाद डाल रहे थे। इसी बीच फरजान (20) पिता सज्जुददीन आया और बहन (19) को आवाज देकर अपने पास बुलाया। इसके बाद वह बहन को बाइक पर बैठाकर ले गया।

पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर सुबह से उदयनगर में बंद रखा गया। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को पकड़ने का आश्वासन दिया, इसके बाद हालात सामान्य हुए। बागली SDM एस. सोलंकी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया। SDM सोलंकी ने पीड़ित परिवार से बात की।
 
 
विज्ञापन

लोगों ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर उदयनगर थाने का घेराव किया - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि उदयनगर में फिलहाल हालात काबू में हैं, एहतियातन शहर में पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि मामला शुक्रवार का है। पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, तोड़फोड़ मामले में भी दो लोगों को आरोपी बनाए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस अभी इस मुद्दे पर खुलकर कुछ नहीं बोल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें