फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: लालपुर और पकारिया पहुंचे सीएम शिवराज, पीएम के कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

Sun, 25 Jun 2023 04:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

27 जून को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री के दौरे को अब मात्र दो दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में अब इन तैयारियों का ज़ायजा लेने सीएम शिवराज सिँह चौहान रविवार को दोपहर लालपुर पहुंचे।
विज्ञापन
1 of 2
सीएम शिवराज शहडोल में थे। - फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शहडोल दौरे को लेकर प्रदेश सरकार अलर्ट मोड में है। प्रशासन के साथ-साथ प्रदेश सरकार के आला अधिकारी उक्त कार्यक्रम की तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं। रविवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान भी लालपुर और पकारिया पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। 



बता दें कि आगामी 27 जून को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री के दौरे को अब मात्र दो दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में अब इन तैयारियों का ज़ायजा लेने सीएम शिवराज सिँह चौहान रविवार को दोपहर लालपुर पहुंचे। उनके साथ मंत्री द्वय मीना सिंह व प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल भी थे। वहीं खाद्य मंत्री बिसाहुलाल सिंह भी कुछ देर बाद पकारिया पहुंच गए। सर्वप्रथम मुख्यमंत्री चौहान ने सभा स्थल लालपुर  हवाई अड्डे मैदान में बने मंच का निरीक्षण किया। यहां से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आमसभा को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री ने लालपुर के बाद ग्राम पकारिया का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन, पुलिस के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा प्रधानमंत्री के आगमन पर जो अन्य कार्यक्रम उनके स्वागत में आयोजित होंगे, उसकी रिहर्सल अपने सामने करवाकर देखी। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
शहडोल में तैयारियोंका जायजा लेने पहुंचे सीएम शिवराज। - फोटो : सोशल मीडिया
सीएम शिवराज ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था का भी खास ख्याल रखा जाना चाहिए। इस दौरान जनसंपर्क आयुक्त भोपाल मनीष सिंह भी मौजूद रहे। इसके अलावा कमीशनर राजीव शर्मा, एडीजी डी सी सागर, कलेक्टर वन्दना वैद्द, पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक, मेडिकल कॉलेज के डीन  डॉक्टर मिलिंद सिरालकर समेत प्रशासन  व पुलिस के कई  आला अधिकारी भी मौजूद रहे।

उड़न खटोला में बैठने के बाद वापस सीएम लौटे
पकारिया गांव से लौटकर हेलीपैड पर पहुंचे सीएम अधिकारियों से चर्चा करने के बाद हेलीकॉप्टर में बैठ गए। फिर अचानक हेलीकॉप्टर वे उतर गए। वे रिलायंस के रेस्ट हाउस के लिए अधिकारियों के साथ रवाना हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें