फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शिवराज के बाद वीडी शर्मा का बड़ा बयान, बोले- न मुख्यमंत्री की रेस में है ना मेरे मन के अंदर है

Wed, 06 Dec 2023 02:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार



मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद अब प्रदेश में मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पद के दावेदार दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर रहे हैं। इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बड़ा बयान देते  हुए खुद को मुख्यमंत्री की रेस से बाहर बताया है। 
 
विज्ञापन
1 of 2
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बुधवार को बाबा साहब अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर पुष्पाजंलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मुख्यमंत्री की रेस में शामिल होने के सवाल पर कहा कि न मेरा नाम सीएम की रेस में है ना मेरे मन के अंदर है। जो काम पार्टी ने दिया है उसे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चर्चा करने का काम मेरा नहीं है। जिनको यह काम है वह कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि 2024 की तैयारी में हर बूथ पर मोदी अभियान के साथ जुट गए हैं। 

दिग्गी पर भड़के प्रदेश अध्यक्ष वीडी 
वहीं, दिग्विजय सिंह के ईवीएम पर सवाल उठाने वीडी शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ दिग्भ्रमित कर दिया है। उन्होंने कहा कि जनता की अदालत में हार के बाद इधर उधर की बातें करते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव जनता जिताती है ईवीएम नहीं।  



 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
शिवराज बोले- बाबा साहब के सपनों का भारत बना रहे सीएम शिवराज ने मीडिया से बातचीत कहा कि बाबा साहब के - फोटो : अमर उजाला
शिवराज बोले- बाबा साहब के सपनों का भारत बना रहे
सीएम शिवराज ने मीडिया से बातचीत कहा कि बाबा साहब के सपनों के भारत का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें कर रही हैं। उनके दिए हुए संविधान हमारा पथ प्रदर्शक हैं। शिक्षित बनो का जो उन्होंने आह्वान किया उसे पूरा करने और समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति के कल्याण का काम देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में देश में हो रहा है। हमारी प्रदेश की सरकार बन रही है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें