मंदसौर जिले के पाइप गोदाम में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
मंदसौर जिले के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम शक्कर खेड़ी में वेंसर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी हैदराबाद के गोदाम में गुरुवार शाम खुले में पड़े प्लास्टिक पाइप में आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया। प्लास्टिक के पाइप में लगी इस भीषण आग का धुआं दूर दूर तक दिखाई दे रहा था। आग की सूचना मिलते ही नाहरगढ़ थाना प्रभारी प्रभात गौड पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे नारायणगढ़ और सुवासरा से दमकल वाहन बुलवाए। स्थानीय लोग भी आग बुझाने में जुटे लेकिन आग इतनी भीषण थी कि जिले की अन्य नगर परिषदों से भी आग बुझने के लिए दमकल वाहन बुलवाने पड़े।
प्रारंभिक जानकारी अनुसार वेंसर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी हैदराबाद द्वारा मंदसौर जिले में चम्बल सुवासरा माइक्रो इरिगेशन योजना के का कार्य किया जा रहा है, जिसके लिए कंपनी द्वारा शक्कर खेड़ी में गोदाम बनाकर सामान रखा गया था। यहां योजना के उपयोग में लिए जाने वाले पाइप खुले में पड़े थे और क्षेत्र में बड़ी मात्रा में घास भी उगी हुई थी जिससे आग तेजी से फैली हालांकि अभी आग लगने का कारण सामने नहीं आया है।
ये भी पढ़ें -
भावना हत्याकांड के तीनों आरोपी गिरफ्तार, मुकुल से चली थी गोली