धार हादसे में कई लोगों की मौत का कारण रहा ये गैस टैंकर
- फोटो : अमर उजाला
कार सवार चारों ने दम तोड़ा
पिकअप वाहन से भिडंत के बाद गैस टैंकर कार से जा टकराया, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। कार में सवार सभी लोग इंदौर से मंदसौर लौट रहे थे, हादसे में टैंकर का चालक भी घायल हुआ है।
नया है मार्ग, जागरूकता अभियान चलाएंगे : एसपी
धार एसपी मनोज कुमार सिंह ने पुलिस के अधिकारियों के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया और बताया कि क्षेत्र में ये मार्ग नया-नया है। लिहाजा जागरूकता की कमी है वहीं रांग साइड से वहां आने के कारण हादसा हुआ। आने वाले समय में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही संकेतक भी लगाए जाएंगे। वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को भी डेमो के तौर पर रखा जाएगा ताकि लोग सबक ले सकें।
पिकअप वाहन में सवार मृतकों के नाम
1. बना उर्फ लालसिंह, निवासी मेघदूत गेट के पास, उज्जैन
2. ड्राइवर अनूप हनुमानराम जाट पुनिया (23), जोधपुर
3. जितेंद्र श्रीराम पुनिया, बड़लिया, जोधपुर
4. जगदीश पिता रामेश्वर बैरागी, (50), जोधपुर
घायल : लिखमाराम पिता मांगीलाल गंभीर रूप से घायल है।
कार सवार इनकी हुई मौत
1. ब्रांच मैनेजर गिरधारी नंदलाल माखीजा (44), राम टेकरी, मंदसौर
2. अनिल सत्यनारायण व्यास (43), नामली, रतलाम,
3. विरम पिता प्रभुलाल धनगर, कोटडा बहादुर सीतामउ, मंदसौर
4. चेतन पिता दिलीप बेघरवाल, खानपुरा, प्रतापगढ़ रोड, मंदसौर।