मध्य प्रदेश के मैहर जिले की अमरपाटन तहसील के छोटे से गांव बेंदुराकला की बेटी अंजना सिंह ने वह कर दिखाया है, जो लाखों युवाओं का सपना होता है। यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस (5,642 मीटर / 18,510 फीट) पर रविवार सुबह 6 बजे तिरंगा फहराकर अंजना ने न सिर्फ भारत का गौरव बढ़ाया, बल्कि युवाओं को 'नशे को नहीं, सपनों को अपनाओ' का प्रेरणादायक संदेश भी दिया।