रविवार सुबह शुरू हुआ नल हटाने का काम।
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, मध्यप्रदेश रोड़ डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के द्वारा जिले के भैसरहा से जिगना होते हुए गोविंदगढ़ की सड़क बनाई जा रही थी। इस दौरान वहां लगे हैंडपंप को हटाए बिना ही डामरीकरण कर दिया गया, जिससे लोग अक्सर हादसे का शिकार हो रहे थे। इस तरह का अजब-गजब कारनामा करने वाले इंजीनियर और बीच सड़क पर लगे हैंडपंप की खबर बीते दिन शनिवार (17 मई) को 'अमर उजाला' us प्रकाशित की थी। जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया और तत्काल पीएचई विभाग को हैंडपंप हटाने के निर्देश दिए। रविवारा को इसे सड़क से हटा दिया गया। इससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी कम हो गई।