फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: बैतूल में बड़ा हादसा, केलवद नदी में स्कॉर्पियो सवार परिवार पानी में बहा, तीन के शव बरामद

Tue, 12 Jul 2022 10:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

केलवद थाना महाराष्ट्र के नंदा गौमुख गांव के पास आज नदी में आई बाढ़ में स्कॉर्पियो (एमएच 31 सीपी 0299) बह गई। तीन लोगों के शव मिल चुके हैं। बाकि सवारियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
1 of 3
बाढ़ के पानी में बही स्कॉर्पियो, इसमें आठ लोग सवार थे। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश में भारी बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर हैं। हादसों की खबरें भी सामने आने लगी हैं। बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र के ग्राम दांतोरा का एक परिवार केलवद नदी में स्कॉर्पियो सहित बह गया। गाड़ी में आठ लोग थे, तीन के शव बरामद कर लिए गए हैं। बाकियों की तलाश जारी है। हादसा मंगलवार शाम का बताया गया है। 
 
विज्ञापन

2 of 3
गाड़ी में आठ लोग थे, तीन के शव बरामद कर लिए गए हैं। बाकियों की तलाश जारी है। हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
मुलताई एसडीओपी नम्रता सोंधिया ने बताया कि केलवद थाना महाराष्ट्र के नंदा गौमुख गांव के पास आज नदी में आई बाढ़ में स्कॉर्पियो (एमएच 31 सीपी 0299) बह गई। इसमें मुलताई के दातोरा गांव निवासी मधुकर पाटिल उनकी पत्नी निर्मला पाटिल, बेटी रोशनी चौकीकर समेत सात-आठ लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि नाले में बाढ़ के दौरान गाड़ी निकाली जा रही थी लेकिन तभी बहाव में वह बह गई। 

जानकारी के अनुसार बैतूल में करीब ढाई इंच बारिश हुई है। तेज बारिश से नदियां भी उफान पर हैं। बताया गया कि ग्राम दतोरा के मधुकर पाटिल (70), निर्मला पाटिल (60), उनका परिवार और जाम गांव में रहने वाले उनके रिश्तेदार स्कॉर्पियो गाड़ी से अपनी बहू के मायके नांदा गांव जा रहे थे। नागपुर-सावनेर हाईवे से गुजर रही केलवद नदी के पुल के ऊपर से भी पानी बह रहा था। ड्राइवर ने गाड़ी पुलिया से निकालने की कोशिश की, लेकिन बीच पुल पर पहुंचने के बाद नदी का बहाव तेज हो गया और गाड़ी बह गई। पानी में कार के दरवाजे नहीं खुले, जिसके कारण अंदर फंसे लोग बाहर नहीं निकल पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
ड्राइवर ने गाड़ी पुलिया से निकालने की कोशिश की, लेकिन बीच पुल पर पहुंचने के बाद नदी का बहाव तेज हो गया और गाड़ी बह गई। - फोटो : सोशल मीडिया
केलवद थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि स्कॉर्पियो में करीब आठ लोग सवार थे, जिनमें से तीन के शव बाहर निकाल लिए गए हैं। जिनकी पहचान मधुकर पाटिल, निर्मला पाटिल और रोशनी चौकीकर के रूप में हुई है। बाकी की तलाश की जा रही है। पुलिस की सूचना के बाद दातोरा से परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें