मध्य प्रदेश के धार्मिक मानचित्र पर एक नया तीर्थ उभर कर सामने आया है। यह है खरगोन जिले के धरगांव का श्याम धाम। यह अपनी अनूठी संरचना और दिव्यता के कारण भक्तों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। करीब चार करोड़ की लागत से निर्मित यह भव्य धाम अब खाटू श्याम बाबा, सांवलिया सेठ और सालासर बालाजी महाराज तीनों दिव्य स्वरूपों का एक साथ दर्शन कराने वाला प्रदेश का पहला मंदिर बन गया है।
पांच दिनों में पहुंचे पांच लाख श्रद्धालु
श्री श्याम सांवरिया चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित 29 अक्तूबर से 2 नवंबर तक पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव ने पूरे क्षेत्र में भक्ति की अविरल धारा बहा दी। इन पांच दिनों में 5 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने जय श्री श्याम के जयघोषों से वातावरण को पवित्र कर दिया। यह मंदिर अपनी विशेषता के लिए जाना जा रहा है।
ये भी पढ़ें-
Bihar Vidhan Sabha Chunav-2025: बिहार में सीएम डॉ. यादव बोले-ये चुनाव परिवारवाद और राष्ट्रवाद के बीच की लड़ाई