बारिश के बीच लाइन में लगे लोग
- फोटो : अमर उजाला
ओंकारेश्वर महाराज के दर्शन करने आने वालों में से झूला पुल से आने वाले भक्त झूला पुल के बाएं कतार से रैंप से होकर, नवनिर्मित लोहे की सीढ़ियों से ऊपर चढ़कर, गादी के ऊपर बने पुल से गोमाता मंदिर के साइड से होते हुए, मंदिर के पीछे से होकर, शनि मंदिर के पास से महिला गेट के पास से प्रवेश कर सकेंगे। हालांकि, इस दौरान पुराने पुल से यहां आने वाले भक्त वर्तमान मार्ग से ही प्रवेश करेंगे। यही नहीं, प्रोटोकाल और टिकट वाले भक्त पुलिस सहायता केंद्र के पास से एवं दिव्यांग गेट से पुत्रवन्ति माता से होकर सुख देव मुनि गेट से प्रवेश कर सकेंगे।