किसान
- फोटो : अमर उजाला
खंडवा जिला मुख्यालय के ग्राम सेहजला का रहने वाला एक किसान श्याम, मंगलवार को जनसुनवाई में कीचड़ से सनी हालत में पहुंचा था। वहीं, यह किसान जनसुनवाई में पहुंचने से पहले एसडीएम कार्यालय भी गया था। लेकिन उसका कहना था कि वहां उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए वह एसडीएम कार्यालय से कीचड़ से पटी सड़क पर लेटते हुए कलेक्टर कार्यालय में चल रही जनसुनवाई में पहुंचा है।
बता दें कि किसान खंडवा के ग्राम सहेजला का रहने वाला है और उसका कहना था कि उसकी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर अतिक्रमण कर रखा है। यही नहीं, उन दबंगों ने उसकी जमीन पर अवैध निर्माण भी कर लिया है, जिसको लेकर उसने कई जगह आवेदन भी दिए। लेकिन अब तक उसकी कहीं सुनवाई नहीं हुई है। इसलिए उसने विरोध का यह तरीका अपनाया और कीचड़ में सनी सड़क पर लोट लगाता हुआ वह एसडीएम कार्यालय से कलेक्टर कार्यालय तक जनसुनवाई में पहुंचा। जहां अपनी समस्या जिला कलेक्टर के सामने रखी।