फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधिया ने भरा राज्यसभा के लिए पर्चा, महाराज के साथ रहे शिवराज फिर भी चेहरे पर दिखी चिंता

Fri, 13 Mar 2020 04:58 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
1 of 8
Jyotiraditya Scindia File nomination for Rajya Sabha Election in Bhopal See Photos - फोटो : BJP4MP
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा में शामिल होने के दो दिन बाद शुक्रवार को राज्यसभा के लिए पर्चा भर दिया। सिंधिया के पर्चा दाखिल करने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राज्यसभा सांसद प्रभात झा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव मौजूद रहे। इस दौरान ली गई तस्वीरों में सिंधिया काफी गंभीर मुद्रा में और चेहरे पर चिंता लिए दिखाई दिए, जबकि अन्य भाजपा नेता मुस्कराते दिखे।
विज्ञापन

2 of 8
राज्यसभा के नामांकन दाखिल करते सिंधिया - फोटो : BJP4MP
भोपाल नहीं पहुंचे सिंधिया समर्थक विधायक
सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को सिंधिया के पर्चादाखिला के दौरान बंगलूरू में रूके बागी विधायकों के भोपाल पहुंचने की संभावना थी। हालांकि, वे नहीं पहुंच सके। वहीं कमलनाथ ने दावा किया है कि सरकार को कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन

3 of 8
राज्यसभा के नामांकन दाखिल करते सिंधिया - फोटो : BJP4MP
मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए घमासान
भाजपा में शामिल होते ही सिंधिया को मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। वहीं कांग्रेस ने उनके खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। अगर आंकड़ों पर गौर करें तो ये दोनों दिग्गज नेता आसानी से जीत हासिल कर लेंगे।

4 of 8
राज्यसभा के नामांकन दाखिल करने के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : BJP4MP
मध्यप्रदेश से राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। कांग्रेस ने फूल सिंह भारिया तो भाजपा ने सुमेर सिंह सोलंकी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन

5 of 8
राज्यसभा के नामांकन दाखिल करते सिंधिया - फोटो : BJP4MP
कमलनाथ ने भाजपा पर लगाया विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात कर भाजपा पर विधायकों की खरीद फरोख्त करने का आरोप लगाया। उन्होंने राज्यपाल को एक पत्र सौंपकर भाजपा की शिकायत की। उन्होंने कोरोना के कारण मध्यप्रदेश के बजट सत्र के टलने की किसी भी संभावना से इनकार किया। बता दें कि मध्यप्रदेश में 16 मार्च से विधानसभा का बजट सत्र शुरू होगा।
विज्ञापन

6 of 8
Jyotiraditya Scindia File nomination for Rajya Sabha Election in Bhopal See Photos - फोटो : BJP4MP
बहुमत परीक्षण के लिए कमलनाथ तैयार
मध्यप्रदेश में चल रहे सियासी संकट के बीच कमलनाथ ने विधानसभा में बहुमत परीक्षण के लिए तैयार हो गए हैं। उन्होंने कहा है कि स्पीकर द्वारा की गई तारीख को वह विधानसभा के आगामी सत्र में बहुमत परीक्षण कराने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

7 of 8
राज्यसभा के नामांकन दाखिल करते सिंधिया - फोटो : BJP4MP
पार्टी बदलते ही सिंधिया ने ट्विटर पर पीएमओ, शाह और भाजपा को किया फॉलो
सिंधिया ने भाजपा में शामिल होते ही ट्विटर पर भी अपना पाला बदल लिया है। उन्होंने पीएमओ, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा को फॉलो करना शुरू कर दिया है। हालांकि उन्होंने अबतक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फॉलो नहीं किया है। जबकि पीएम मोदी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उनको फॉलो कर रहे हैं।
विज्ञापन

8 of 8
राज्यसभा के नामांकन दाखिल करते सिंधिया - फोटो : BJP4MP
अंत में आई हल्की मुस्कान
नामांकन भरने के बाद अंत में तस्वीरें खींचे जाने के दौरान एक समय ज्योतिरादित्य सिंधिया के चेहरे जरूर हल्की सी मुस्कान नजर आई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें