फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day: MP में आजादी के अमृत महोत्सव पर फहरा तिरंगा,तस्वीरों में देखें स्वतंत्रता के महापर्व की रौनक

Mon, 15 Aug 2022 01:07 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

Independence Day: MP में आजादी के अमृत महोत्सव पर फहरा तिरंगा,तस्वीरों में देखें स्वतंत्रता के महापर्व की रौनक
विज्ञापन
1 of 7
नगर निगम जबलपुर में फहरा तिरंगा - फोटो : अमर उजाला
देश आजादी की अमृत महोत्सव मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारी बारिश के बीच मध्यप्रदेश के शासकीय दफ्तरों और कार्यालयों में धूम-धाम से 76वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया। जबलपुर में नगर निगम कार्यालय से लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में आजादी के महापर्व की रौनक देखने को मिली। तो वहीं प्रदेश के अन्य जिलों जैसे देवास, शाजापुर में भी आजादी की वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
विज्ञापन

2 of 7
गोपाल भार्गव ने पुलिस परेड ग्राउंड में किया झंडा वंदन - फोटो : सोशल मीडिया
जबलपुर के पुलिस ग्राउंड में मंत्री गोपाल भार्गव ने ध्वजारोहण किया
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जबलपुर के पुलिस ग्राउंड में ध्वजारोहण का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव रहे। रिमझिम बारिश के बीच लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने तिरंगा फहराया, परेड की सलामी ली और नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रदेशवासियों के नाम संदेश को दोहराया।
विज्ञापन

3 of 7
मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने देवास में किया झंडा वंदन - फोटो : सोशल मीडिया
देवास में मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने फहराया तिरंगा
देवास के पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिले की प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी। इस मौके पर देवास कलेक्टर सहित एसपी, महापौर, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

4 of 7
प्रभारी मंत्री विजेंद्र सिंह यादव ने किया ध्वजारोहण - फोटो : सोशल मीडिया
शाजापुर में मंत्री विजेंद्र सिंह यादव ने किया ध्वजारोहण
शाजापुर में भारी बारिश के बीच उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया। शहर के एबी रोड स्थित स्टेडियम ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य आयोजन किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया गया। वहीं, पुलिस, एसएएफ, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट गाइड सहित अन्य प्लाटून ने परेड का प्रदर्शन कर सलामी दी। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर अभी चल रहा है। झंडा वंदन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और आम नागरिक  मौजूद रहे।
विज्ञापन

5 of 7
नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल में फहराया तिरंगा - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय जेल जबलपुर में आजादी का जश्न
आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल में बारिश के बीच जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर ने ध्वजारोहण किया और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

6 of 7
झंडा वंदन करते जबलपुर कलेक्टर - फोटो : सोशल मीडिया
कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ ध्वजारोहण 
जबलपुर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में तिरंगा फहराया और जिलेवासियों को आजादी की 75वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश को गौरवान्वित करने के लिए कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जबलपुर नगर निगम में शान से लहराता तिरंगा - फोटो : सोशल मीडिया
जबलपुर नगर निगम में मना आजादी का जश्न
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जबलपुर नगर निगम कार्यालय में तिरंगा झंडा फहराया गया। नवनिर्वाचित महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू समेत अध्यक्ष रिंकू विज और निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ उपस्थित रहे। जिले में बीती रात से हो रही बारिश भी स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को कम नहीं कर सकी। कर्मचारी जोश और उत्साह के साथ बड़ी संख्या में आजादी के जश्न में शामिल हुए।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें