देशभर में 76वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के चलते जहां घरों में राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहे हैं तो वहीं मंदिर, ऐतिहासिक स्थलों और शासकीय भवनों में तिरंगामय सजावट की गई है। आकर्षण साज सज्जा लोगों को मन को मोहित कर रही हैं और लोग गर्व के साथ आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न में सराबोर हैं। आइए आपको मध्यप्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर की गई आकर्षण साज सज्जा की तस्वीरें दिखाते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर आकर्षक साज सज्जा
- फोटो : सोशल मीडिया
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर रंग बिरंगी लाइट्स के माध्यम से आकर्षण साज सज्जा की गई है।
विज्ञापन
3 of 7
मंडल रेल प्रबंधन भोपाल दफ्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
मंडल रेल प्रबंधन के भोपाल दफ्तर में केसरिया, हरे और सफेद रंग की रोशनी से तिरंगामय साज सज्जा की गई, जो काफी आकर्षक लग रही है।
4 of 7
सीहोर का सिद्धि विनायक मंदिर
- फोटो : सोशल मीडिया
सीहोर जिले के प्रसिद्ध सिद्धि विनायक मंदिर भी तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। मंदिर में आकर्षक साज सज्जा की गई जो दर्शनार्थियों को काफी पसंद आ रही है।
विज्ञापन
5 of 7
गांधी हॉल इंदौर
- फोटो : सोशल मीडिया
इंदौर के गांधी हाल को भी आजादी के अमृत महोत्सव पर काफी आकर्षक अंदाज में सजाया गया है। तीन रंगों की रोशनी बिखर कर तिरंगे का अहसास करा रही है।
विज्ञापन
6 of 7
घंटाघर में आकर्षक सजावट
- फोटो : सोशल मीडिया
विक्ट्री मेमोरियल टावर के नाम से मशहूर जबलपुर स्थित घंटाघर को भी आजादी के पर्व पर देशभक्ति के रंग में रंगा गया है।