फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: शिवराज ने 1.25 करोड़ बहनों के खाते में डाले एक हजार रुपये, बोले- राशि बढ़ाकर करेंगे 3,000 रुपये

Sat, 10 Jun 2023 08:49 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर/भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का आगाज किया है। सिंगल क्लिक के जरिये 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रुपये ट्रांसफर किए। यह वादा भी किया कि जैसे-जैसे पैसा मिलता जाएगा, राशि बढ़ाकर तीन हजार रुपया महीना की जाएगी। 

 
विज्ञापन
1 of 5
शिवराज सिंह चौहान ने सिंगल क्लिक के जरिये लाड़ली बहनों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनावों से ठीक पांच महीने पहले मास्टर स्ट्रोक खेल दिया है। उन्होंने शनिवार को जबलपुर में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रुपये ट्रांसफर किए। यह वादा भी किया कि जैसे-जैसे पैसे आते जाएंगे, यह राशि बढ़ाई जाएगी और तीन हजार रुपये महीने तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी योजना है कि हर बहन की आमदनी 10 हजार रुपये प्रतिमाह हो, वह लखपति हों।





मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा जयंती पर 28 जनवरी को नर्मदापुरम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि योजना में सभी वर्गों की गरीब बहनों को प्रति माह एक हजार रुपये मिलेंगे। फिर 5 मार्च को अपने जन्मदिन पर शिवराज ने भोपाल के जम्बूरी मैदान से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना लागू करने और उसके कार्यक्रम की घोषणा की। 30 अप्रैल तक पात्र महिलाओं से आवेदन मंगाए गए। उनकी छंटनी हुई और स्वीकृति पत्र भी बांटे गए। एक रुपया ट्रांसफर कर अकाउंट के लिंक होने की पुष्टि भी की। साथ ही दस जून को लाड़ली बहना योजना की पहली किस्त के रूप में सभी पात्र महिलाओं के बैंक खातों में एक-एक हजार रुपये सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए। शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि बहनों, याद रखना लाड़ली बहना योजना शुरू तो एक हजार रुपये प्रतिमाह से हुई है। अभी तो ये अंगड़ाई है। मैं जो कहता हूं वह करके दिखाता हूं। मैंने एक हजार रुपये प्रतिमाह देने की बात कही थी, उसे आज पूरा कर रहा हूं। जैसे-जैसे पैसे आते जाएंगे, बढ़ाते जाएंगे। 1,000 के 1,250, 1,500 और फिर इसे 3 हजार रुपये तक भी करूंगा। इस पैसे से आपकी जिंदगी बदलेगी, बच्चों की पढ़ाई, दवाई, भविष्य का इंतजाम होगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शिवराज सिंह चौहान को लाड़ली बहनों ने राखी बांधी। - फोटो : अमर उजाला
मोदी जी ने अन्याय को दूर किया
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीच में कुछ सरकार के कार्यकाल में बेटियों को बोझ माना जाने लगा था। नारियों का अनादर किया जाने लगा। बहनों के साथ बहुत अन्याय हुआ। उस अन्याय को दूर करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया। मैंने लाड़ली बहना योजना उन गरीब, निम्न मध्यमवर्गीय बहनों के लिए बनाई जो पैसों के अभाव में बच्चों की जरूरत पूरी नहीं कर पाती थी। कई बार बच्चों को किताबें, आईस्क्रीम नहीं दिलवा पाने के कारण बहनों की आखों में आंसू आ जाते थे। यह सब देखकर मेरे मन में तकलीफ हुई कि इनके पास कम से कम इतने पैसे तो हों कि यह छोटी-छोटी जरूरतें पूरी कर सकें। बेटियां मुझे मामा कहती हैं तो उनकी मां के लिए मैंने सगे भाई का फर्ज निभाते हुए बहनों को एक-एक हजार रुपये प्रतिमाह देने के लिए लाड़ली बहना योजना बनाई।


विज्ञापन

3 of 5
शिवराज सिंह चौहान लाड़ली बहनों से मिलते हुए। - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस से सावधान रहना
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कुछ लोग झूठी घोषणाएं कर रहे हैं। मुझे झूठा कहते हैं। आरोप लगाते हैं। कांग्रेस के लोगों की नीयत ठीक नहीं है। ये लोग आपका भला नहीं कर सकते, इनसे सावधान रहना। ये लाड़ली बहना मेरा परिवार है। मैं आप लोगों का सगा भाई हूं। आपका सुख मेरा सुख है और आपका दुख मेरा दुख है। हम लाड़ली बहना परिवार के साथ लाड़ली बहना सेना भी बनाएंगे। छोटे गांव में 11 बहनों और बड़े गांव में 21 बहनों की लाड़ली बहना सेना बनेगी। ये बहनाओं को योजनाओं का लाभ दिलवाने के साथ ही गड़बड़ करने वालों को सजा दिलाने का काम करेंगी।


4 of 5
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाड़ली बहनों का स्वागत करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
कमलनाथ ने मेरी योजनाएं बंद कर दी
शिवराज ने इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को भी घेरा। उन्होंने कहा कि पहले मैंने बैगा, भारिया और सहरिया बहनों को एक हजार रुपये प्रतिमाह देने की योजना बनाई। उससे उनके बच्चों के पोषण का स्तर सुधरा। जब कांग्रेस की सरकार आई तो उसने बैगा, भारिया, सहरिया को एक हजार रुपये प्रतिमाह देने की योजना बंद कर दी थी। कांग्रेसियों और कमलनाथ ने मेरी कई योजनाएं बंद कर दी। कमलनाथ ने तो बेटियों की शादी में पैसे नहीं दिए। लैपटॉप के पैसे नहीं दिए। मैं बहनों को बेटा-बेटी को जन्म देने से पहले चार हजार रुपये और जन्म के बाद 12 हजार रुपये देता था। कमलनाथ ने यह बंद कर दिया। अब मैंने इसे फिर से चालू करवा दिया।


विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिवराज सिंह चौहान का स्वागत करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
कल-परसों तक खाते में आएंगे पैसे
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारी योजना है कि हर बहन की आमदनी 10 हजार रूपए प्रतिमाह हो, वह लखपति हों। आपने मेहनत की, आजीविका मिशन में शामिल हुई तो आपका ये शिवराज भाई पांच साल में आप सबको लखपति बना देगा। आज सिंगल क्लिक के माध्यम से आप लोगों के खाते में पैसे डाल रहा हूं। थोड़ा प्रोसेस में देर लगती है। कल-परसों तक आप सभी के खाते में पैसे आ जाएंगे। अभी तक 23 साल या उससे अधिक उम्र की शादीशुदा बहनों को योजना का लाभ मिलता था। अब 21 साल की बेटी को भी लाड़ली बहना योजना का लाभ दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें