शाजापुर जिले में रविवार को जमकर गिरे ओले।
- फोटो : सोशल मीडिया
पाटन में 11 सेमी तक गिरा पानी
मौसम केंद्र की रिपोर्ट कह रही है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के जबलपुर एवं नर्मदापुरम संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, उज्जैन, इंदौर, भोपाल, शहडोल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर एवं सागर, रीवा व ग्वालियर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान पाटन में 11, भैंसदेही में 8, सिवनी में 6, पनागर, बिछुआ, बरघाट में 5, सौसर, मुलताई, पांढुरना में 4, छिंदवाड़ा, धनोरा, केओलारी, चॉरी, जबलपुर, गाडरवारा, कटनी, प्रभात पट्टन, आंवला, इच्छावर में 2 सेंटीमीटर तक पानी गिरा है। अधिकतम तापमान जबलपुर, इंदौर संभाग के जिलों में काफी गिरे हैं। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सीधी में दर्ज किया गया।
शाजापुर में बिछी बर्फ की चादर
शाजापुर जिले में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। शुजालपुर और कालापीपल क्षेत्र में तो पिछले तीन दिनों से बारिश का दौर चल रहा है। रविवार को शुजालपुर और कालापीपल क्षेत्र में जमकर बारिश और ओलावृष्टि हुई। जिससे मौसम में ठंडक घुल गई। कुछ क्षेत्रों में तो नजारे बर्फीले इलाकों जैसा दिखा। आष्टा- शुजालपुर मार्ग पर किशोनी जोड से लेकर जेठडा जोड़ के मध्य लगभग दो किलोमीटर के दायरे में ओलावृष्टि के चलते सफेद चादर सी बिछ गई। इसके अलावा कालापीपल क्षेत्र में भी जमकर ओलावृष्टि हुई। रविवार को क्षेत्र में लगभग आधे घंटे तक ओलावृष्टि हुई, इस दौरान कुछ समय तक आंवले से भी बड़े आकार के ओले गिरे, सड़क के साइड में बने गड्ढों में बर्फ से भर गई। जहां आमजन और बच्चे बर्फ में खेलते नजर आए। ओलावृष्टि के चलते किसान परेशान हैं, ओले गिरने से क्षेत्र के कई खेत पूरी तरह सफेद नजर आए। दरअसल रविवार की अल सुबह तेज बारिश हुई। इसके बाद दोपहर में आधे घंटे तक तेज बारिश हुई और ओले गिरे।
पढ़ें विस्तार से...
ये भी पढ़ें: Indore Weather: इंदौर मेें सवा सौ साल बाद अप्रैल में झमाझम बारिश, ओले भी बरसे, हवाई सेवा भी हुई प्रभावित