मध्य प्रदेश की जबलपुर में इन दिनों एक रिक्शा चालक का वीडियो वायरल हो रहा है। ये रिक्शा चालक एक हाथ से दुधमुंहे बेटे को संभालता है तो दूसरे हाथ से रिक्शा। हाथ रिक्शा चालक का कहना है कि पेट पालने के लिए मजबूरी है ऐसा करना। बच्चा भी छोटा है तो कैसे अकेला छोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 3
रिक्शा चालक राजेश कंधे पर बैठाकर गाड़ी चलाते हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल जबलपुर के रिक्शा चालक राजेश रोज शहर की सड़कों पर बच्चे को गोद में लेकर रिक्शा चलाते नजर आ जाएंगे। कभी कंधे पर बैठाकर रिक्शा खींचते हैं तो बच्चे को सवारियां नहीं मिलने पर रिक्शा में ही सुला देते हैं। उनका कहना है कि गरीबी इतनी है कि एक दिन भी रिक्शा न चलाएं तो पेट भरना मुश्किल हो जाए। राजेश ने बताया कि उनका एक बेटा और एक बेटी है। मां इन्हें छोड़कर चली गई है। दोनों छोटे हैं, बेटी तीन-चार साल की है तो उसे घर पर छोड़ देते हैं, लेकिन बेटा इतना छोटा है कि उसे घर पर नहीं छोड़ सकते।
राजेश ने बताया कि सरकार की योजनाओं का हमें कोई लाभ नहीं मिलता।
- फोटो : सोशल मीडिया
मासूम बेटे को कंधे पर लेकर और एक हाथ से साइकिल रिक्शा चलाते राजेश पर जिस की भी नजर पड़ती है वह उसकी मेहनत और ज़िंदादिली की दाद देने से खुद को रोक नहीं पाता। राजेश ने बताया कि सरकार की योजनाओं का हमें कोई लाभ नहीं मिलता।