फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakal Lok: लोकार्पण के दो दिन बाद लोगों के लिए खुलेगा श्री महाकाल लोक, आज उज्जैन मार्ग टोल फ्री

Tue, 11 Oct 2022 03:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Mahakal Lok: लोकार्पण के दो दिन बाद लोगों के लिए खुलेगा महाकाल लोक, 11 अक्टूबर को उज्जैन मार्ग रहेगा टोल फ्री 
Mahakal Lok will open for people two days after the launch, Ujjain road will be toll free on October 11
विज्ञापन
1 of 5
उज्जैन महाकाल लोक की सुंदरता देखते ही बनती है। - फोटो : सोशल मीडिया
उज्जैन नगरी में महाकाल लोक का लोकार्पण भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर यानी आज कर देंगे, लेकिन पर्यटक महाकाल लोक को 14 अक्टूबर से ही निहार सकेंगे। उधर  कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने लोकार्पण के दौरान 11 अक्टूबर को इंदौर-उज्जैन मार्ग को टोल फ्री करने के निर्देश अफसरों को दिए हैं। आज सुबह से ही उज्जैन मार्ग टोल फ्री है। शाम 4 बजे से इस मार्ग पर यातायात भी रोक देने की संभावना है। इंदौर से उज्जैन आना-जाना करने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाएं तो बेहतर रहेगा। 
 
विज्ञापन

2 of 5
शानदार लाइटिंग का व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्जैन पहुंच रहे हैं। इसकी व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। साज-सज्जा की जा रही है। 11 अक्टूबर को महाकाल लोक का भव्य समारोह में लोकार्पण हो जाएगा। पर पर्यटक दो दिन बाद यानी 14 अक्टूबर से महाकाल लोक को देख सकेंगे। इसके पीछे वजह बताई जा रही है कि सजावट के लिए सामग्री समेटने के लिए प्रशासन को दो दिन लग जाएंगे। जब तक सामग्री हट नहीं जाती, लोगों के लिए महाकाल लोक नहीं खोला जाएगा। इसलिए 14 अक्टूबर से महाकाल लोक जनता के लिए खोल दिया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
महाकाल लोक के लोकार्पण को लेकर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बैठक ली। - फोटो : सोशल मीडिया
"श्री महाकाल लोक" लोकार्पण समारोह को लेकर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने उज्जैन कलेक्ट्रेट सभागृह में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक  व्यवस्था और तैयारियों के संबंध में चर्चा की। बैठक में अधिकारियों को विभिन्न कार्यों के लिए निर्देशित किया। कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने लोकार्पण के दौरान 11 अक्टूबर को इंदौर-उज्जैन मार्ग को टोल फ्री करने के निर्देश अफसरों को दिए हैं। उज्जैन की सड़कों को भी प्रशासन सजा रहा है। पौराणिक कथाओं पर आधारित वॉल पेंटिंग भी की जा रही है। सड़कों पर भी भगवा पताकाएं व एलईडी लगाई गई हैं।
 

4 of 5
पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन को देखते हुए शहर को सजाया जा रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया
इस बैठक में उज्जैन जिला प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, स्थानीय मंत्री मोहन यादव, मंत्री उषा ठाकुर, सांसद अनिल फिरोजिया, तीर्थ स्थान एवं मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष माखन सिंह, पूर्व मंत्री पारस जैन, महापौर मुकेश टटवाल, जिला अध्यक्ष विवेक जोशी के साथ विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उज्जैन को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया
50 किलोमीटर मार्ग पर लगाए 600 पोल
प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए इंदौर-उज्जैन के 50 किलोमीटर लंबे मार्ग को मप्र पश्चिम विद्युत वितरण कंपनी ने 600 पोल लगाकर रोशन किया है। इसके लिए 200 कर्मचारियों की विशेष टीम तैयार की गई थी। इंदौर जिले की सीमा में 400 और उज्जैन जिले की सीमा में 200 पोल लगाए गए हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें