शहर की सड़कों पर चारों तरफ सबसे प्यारा तिरंगा हमारा का जयघोष लगाते हुए बच्चे अपने हाथों में तिरंगा लहराते हुए दौड़ लगा रहे हैं। देशभक्ति के रंग में रंगे बच्चों को देखकर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान है। यह नजारा इंदौर के पास देवास रोड का है। जहां बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर दौड़ लगा रहे हैं।
इंदौर में शहरवासियों ने मोमबत्ती लगाकर वीर शहीदों को किया याद
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
इंदौर में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रीगल चौराहे पर बनी इंडिया गेट एवं अमर जवान ज्योति की प्रतिकृति पर शहर के नागरिकों ने मोमबत्ती लगाकर वीर शहीदों को याद किया।