फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja-Sonam Case: भाई-बहन नहीं, राज-सोनम के बीच थे वैसे संबंध, गुवाहाटी में छात्र बनकर रुके थे आरोपी; नए खुलासे

Thu, 12 Jun 2025 08:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर/शिलांग

सार

Sonam Raghuvanshi: देशभर में सुर्खियों में छाए राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर फिर नए और चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। मेघालय के ईस्टर्न रेंज के डीआईजी डेविस एनआर मराक ने बताया कि जांच किस दिशा में आगे बढ़ रही है, और कब तक पूछताछ होगी। जानिए क्या नए खुलासे सामने आए हैं 
विज्ञापन
1 of 3
राजा रघुवंशी की हत्या के आरोपी राज कुशवाह और सोनम रघुवंशी - फोटो : अमर उजाला
राजा रघुवंशी की हत्या की गुत्थी अब धीरे-धीरे खुलने लगी है। मेघालय के ईस्टर्न रेंज के डीआईजी डेविस एनआर मराक ने गुरुवार को खुलासा किया कि राजा रघुवंशी हत्याकांड में दो आरोपियों, सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा, ने राजा रघुवंशी की कथित हत्या की साजिश में शामिल होने की बात कबूल कर ली है। मराक ने कहा कि उन्होंने सिर्फ साजिश में शामिल होने की बात स्वीकार की है।




मराक ने बताया कि फिलहाल पांचों आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है, और इसके बाद ही आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज और सोनम में अवैध संबंध थे। उन्होंने बताया कि सोनम का प्रेग्नेंसी टेस्ट कराया गया था, लेकिन वह गर्भवती नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो सोनम को ने केवल इंदौर, बल्कि जहां भी ले जाने की जरूरत पड़ेगी, ले जाया जाएगा।

सूटकेस ने केस सुलझाने में की मदद
डीआईजी डेविस एनआर मराक ने बताया कि राज सोनम को मास्टरमाइंड बता रहा है, और सोनम राज पर उंगलियां उठा रही है। जब तक उनके बयान मेल नहीं खाते, पूछताछ जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि जांच के शुरुआती चरण में पुलिस को सोहरा के एक होमस्टे से एक सूटकेस मिला, जहां राजा और सोनम ठहरे थे। सूटकेस के अंदर हमें एक मंगलसूत्र और एक अंगूठी मिली। इससे संदेह हुआ कि वह (सोनम) उस समय जीवित हो सकती थी। आखिर एक पर्यटक सिर्फ सैर-सपाटे के लिए जाते हुए अपना मंगलसूत्र क्यों छोड़ जाएगा। मराक ने कहा कि जांच की शुरुआत में पुलिस को यह स्पष्ट नहीं था कि यह मामला हत्या से जुड़ा है, लापता व्यक्ति का है या दुर्घटना का। इस बीच, उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि सोनम ने जांच के दौरान किसी झूठी कहानी को गढ़ने की कोशिश की या नहीं, और क्या उसने मोबाइल फोन फेंका था या नहीं। उन्होंने कहा, हमें उम्मीद है कि समय आने पर हम इस बात की पुष्टि कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें- सोनम-राजा के जिंदा लौटने के लिए उज्जैन में हुई थी तंत्रक्रिया, गोबर में लपेट कर रखे थे कपड़े-मंत्र

 
विज्ञापन

2 of 3
सोनम रघुवंशी - फोटो : अमर उजाला
पांचों आरोपियों से की जा रही है अलग-अलग पूछताछ
मराक ने बताया कि फिलहाल पांचों आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है और इसके बाद ही आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। राज सोनम को मास्टरमाइंड बता रहा है, और सोनम राज पर उंगलियां उठा रही है। जब तक उनके बयान मेल नहीं खाते, पूछताछ जारी रहेगी। हत्या के पीछे की मंशा समझने के लिए असली मास्टरमाइंड की पहचान करना बेहद जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक पुलिस को यह यकीन नहीं हो जाता कि सभी आरोपी सच बता रहे हैं, तब तक पूछताछ खत्म नहीं होगी। हमें असल में पता करना है कि मास्टरमांइड कौन है। 

हथियार भी होटल के पास से खरीदा था
मराक ने पुष्टि की कि सोनम और राज के बीच अवैध संबंध थे। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि आरोपी गुवाहाटी के एक होटल में ठहरे थे और हत्या का हथियार भी उसी होटल के पास से खरीदा गया था। उन्होंने कहा अगर जरूरत पड़ी तो वहां जाकर भी पूछताछ की जाएगी। एक सवाल के जवाब में मराक ने बताया कि अब तक की जानकारी के अनुसार, तीन आरोपी लगभग सोनम और राजा के साथ-साथ ही यहां पहुंचे थे। पूछताछ के बाद अगर पुलिस को जरूरत महसूस होगी तो क्राइम सीन भी क्रिएट किया जाएगा। मारक ने ये भी कहा कि सोनम थोड़ा इमोशनल दिखाई दे रही है। लेकिन दावे से नहीं कह सकते कि वाकई इमोशनल है या फिर नाटक कर रही है। एसआईटी सभी से अलग-अलग पूछताछ कर रही है।


ये भी पढ़ें- सोनम के लिए सजवाया था राजा ने कमरा, दीवार पर लिखा था ‘आई लव यू’


 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
सोनम और राजा रघुवंशी। - फोटो : अमर उजाला
गुवाहाटी के एक लॉज में ठहरे थे तीनों आरोपी, खुद को बताया छात्र
मेघालय में हनीमून के दौरान व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में जांच में सामने आया है कि हत्या के तीनों आरोपी गुवाहाटी के पानबाजार स्थित एक लॉज में ठहरे थे। आकाश राजपूत, विशाल सिंह और आनंद कुर्मी नाम के इन तीनों आरोपियों ने 19 मई की रात 8:30 बजे खुद को छात्र बताते हुए एक लॉज में कमरा लिया था। अगले दिन यानी 20 मई की सुबह 5:30 बजे ये लोग शिलांग के लिए रवाना हो गए, यह घटना हत्या से ठीक तीन दिन पहले की है। मराक ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो जांच टीम गुवाहाटी स्थित उस लॉज में भी जाएगी और वहां से जानकारी हासिल करेगी।

26 मई से 8 जून तक इंदौर में रही सोनम
पुलिस पूछताछ में ये भी पता चला है कि सोनम रघुवंशी 26 मई को वो गुवाहाटी के रास्ते इंदौर पहुंच गई थी। आठ जून तक वो इंदौर में रुकी रही। राज कुशवाहा के संपर्क में रही। पूरी उठापटक पर उसकी नजर थी। उसे जब अंदेशा हुआ कि पुलिस इंदौर तक पहुंच सकती है तो वह गाजीपुर पहुंची। वहां से कुछ दूरी पर राज का पैतृक गांव है। हालांकि पुलिस ने जब तीन आरोपियों को इंदौर से हिरासत में लिया तो सोनम ने भी सरेंडर कर दिया। 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें