फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: भाई को गले लगाया, भाजपा कार्यालय की चौखट के पांव पड़े, नए रंग में दिखे कांग्रेस के पूर्व विधायक

Sat, 09 Mar 2024 10:08 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर आने के बाद भाजपा कार्यालय पहुंचे संजय शुक्ला और विशाल पटेल। भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत। 
विज्ञापन
1 of 5
भाजपा कार्यालय पहुंचे शुक्ला और पटेल। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
कांग्रेस के पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। सुबह भोपाल में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद दोनों शाम को भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां पर दोनों ने पत्रकारों से चर्चा की। दोनों ने कहा कि वह लंबे समय से कांग्रेस को छोड़ भाजपा में आना चाहते थे क्योंकि वहां पर नेताओं को वह सम्मान नहीं मिलता जिसके वे हकदार होते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
भाजपा कार्यालय में घुसते ही दोनों ने खूब ठहाके लगाए। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
भाजपा कार्यालय में घुसते ही संजय शुक्ला और विशाल पटेल ने चौखट के पांव पड़े। इसके बाद दोनों ने खूब ठहाके लगाए। गेट पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला डालकर दोनों का स्वागत किया। गेट पर ही कार्यकर्ताओं ने भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी के लिए नारे लगाए। 
विज्ञापन

3 of 5
फूल माला डालकर दोनों का स्वागत किया गया। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
भाजपा कार्यालय में जाकर शुक्ला और पटेल भाजपा कार्यकर्ताओं से गले मिले। सभी ने शुक्ला और पटेल को भाजपा में शामिल होने की बधाई दी। गेट पर दोनों के स्वागत के लिए ढोल भी बुलवाए गए थे। इस दौरान खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न भी मनाया। 

4 of 5
शहर अध्यक्ष रणदीवे को गले लगाते शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
शहर अध्यक्ष गौरव रणदीवे ने कार्यालय के अंदर आते ही शुक्ला और पटेल को गले लगा लिया। इसके बाद दोनों ने पत्रकारों से चर्चा की। दोनों ने कहा कि वे भाजपा से जुड़कर इंदौर की जनता की सेवा और भी अच्छे से कर पाएंगे। अब वे जनता के लिए जो भी काम करना चाहते हैं वह सभी काम कर पाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भाई गोलू शुक्ला और संजय शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
संजय शुक्ला ने भाई गोलू शुक्ला को गले लगाया और कहा कि इसने मुझे भाजपा में जुड़ने के लिए प्रेरित किया। गोलू ने कई बार प्रयास किया कि मैं भाजपा में आ जाऊं। संजय ने कहा कि गोलू से मैं जब भी मिलता था वह यही कहता था कि मुझे भाजपा में आ जाना चाहिए। इसी की वजह से मैं आज भाजपा में हूं। संजय ने कहा कि भाजपा वह पार्टी है जहां एक कार्यकर्ता को भी सम्मान मिलता है जबकि कांग्रेस में वरिष्ठ नेताओं को भी सम्मान नहीं मिलता। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें