फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri: रंगारंग आतिशबाजी, शिवजी की बरात और भंडारे के विशाल आयोजन, देखिए इंदौर की महाशिवरात्रि

Fri, 08 Mar 2024 10:49 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के हर कोने पर महाशिवरात्रि का उल्लास देखने को मिला। अलसुबह से खुले मंदिरों में भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। 
 
विज्ञापन
1 of 4
पलासिया पर हुआ भव्य आयोजन। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
महाशिवरात्रि के मौके पर इंदौर में सुबह से ही भक्तों की कतारें लग गईं। प्रमुख मंदिरों पर सुबह से भगवान के श्रंगार, साज सजावट की तैयारी कर ली गई थी। भक्तों ने प्रमुख शिव मंदिरों में भगवान शिव को जल, दूध, दही, बेलपत्र अर्पण किए। सुबह और शाम महाआरती की गई। साबूदाने की खिचड़ी और भंडारे के कार्यक्रम शहर के हर कोने पर दिखाई दिए। इसके साथ लोगों ने ठंडाई के भी खास कार्यक्रम आयोजित किए। कई मंदिरों में पालकी यात्रा और भगवान भोलेनाथ की बरात भी निकाली गई। रात में पलासिया चौराहे पर दिपावली मनाई गई। शानदार आतिशबाजी के बीच भगवान भोलेनाथ की बरात निकाली गई। इसमें शहर के हजारों लोग शामिल हुए। फोटोग्राफर जयेश मालवीय ने अलग-अलग तस्वीरों में महाशिवरात्रि के कई रंग दिखाए...

इंदौर में महाशिवरात्रि पर मनी दीपावली
पलासिया चौराहे पर जबरदस्त आतिशबाजी हुई। हजारों शहरवासी उमड़े। इस दौरान शिव विवाह भी हुआ। पलासिया चौराहे के आसपास का पूरा माहौल शिवमय हो गया। यहां महादेव संग पार्वती का विवाह हुआ। 31 फीट ऊंचे पर्वत पर विराजमान भोलेनाथ की गंगा आरती की तर्ज पर शिव आराधना की गई। इसके बाद जबरदस्त आतिशबाजी हुई। रंगारंग आतिशबाजी को देखने हजारों शहरवासी उमड़े। नृत्यांजलि समूह द्वारा विशेष प्रस्तुति दी गई।

 
विज्ञापन

2 of 4
द्वादश ज्योतिर्लिंग - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
दिनभर में आए हजारों भक्त
श्री गेंदेश्वर द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर पर दिनभर में हजारों भक्तों ने दर्शन किए। द्वादश ज्योतिर्लिंग का अभिषेक करने के लिए भक्तों की लंबी लाइन लगी। हजारों भक्तों ने महादेव का अभिषेक पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन

3 of 4
श्री राम मंदिर आश्रम - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विश्वेश्वर महादेव का हुआ विशेष श्रृंगार
इंदौर में पंचकुईया स्थित श्री राम मंदिर आश्रम में महाशिवरात्रि का विशेष आयोजन हुआ। इस पावन पर्व पर विश्वेश्वर महादेव द्धाद्धश ज्योतिलिंग का पंचकुइया पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर श्री रामगोपालदास महाराज के सानिध्य में 21 आचार्यों विद्वानों द्वारा अखंड रुद्राभिषेक किया गया। द्वादश ज्योतिर्लिंग का विशेष श्रृंगार किया। आचार्य पंडितों द्वारा ओम नमः शिवाय के मंत्रों का जाप हुआ। शाम को महाआरती हुई। 
विज्ञापन

4 of 4
वीर अलीजा सरकार हनुमान मंदिर - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
महादेव के स्वरूप में सजे हनुमान 
इंदौर में वीर अलीजा सरकार हनुमान मंदिर पर हनुमान जी को भगवान भोलेनाथ के स्वरूप में सजाया गया। शिव स्वरूप में सजे हनुमान जी ने भक्तों को दर्शन दिए। अंगूर वाटिका भी सजाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें