फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Misses India: इंदौर की डॉ. रचना परमार बनीं मिसेस इंडिया, ग्लैमरस लुक और तेज दिमाग ने दिलाई सफलता

Tue, 11 Apr 2023 09:48 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

रचना परमार 'ऑल इंडिया मिस, मिसेस और मिस्टर इंडिया 2023' में मिसेस इंडिया क्लासिकल कैटेगरी में विनर रहीं। साथ ही साथ उन्हें पीपल्स चॉइस अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
1 of 2
डॉ. रचना परमार - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
इंदौर की डॉ. रचना परमार ज़ील एंटरटेनमेंट और ब्लूमिंग आइकन्स एकेडमी द्वारा आयोजित 'ऑल इंडिया मिस, मिसेस और मिस्टर इंडिया 2023' में मिसेस इंडिया क्लासिकल कैटेगरी में विनर रहीं। साथ ही साथ उन्हें पीपल्स चॉइस अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया गया है। इस अवॉर्ड्स शो का आयोजन 5 अप्रैल 2023 को भिलाई में हुआ। उन्होंने ऑडिशन के दौरान मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया और मिसेस इंडिया 2023 की विजेता रहीं। रैंप वॉक के दौरान रनवे से नीचे उतरते हुए डॉ. रचना हर एक दर्शक को मंत्रमुग्ध कर देने का हुनर रखती हैं। अपनी शानदार अपील और लाजवाब ग्रेस के साथ, डॉ. रचना परमार के रैंप पर बढ़ने वाले हर एक कदम पर आत्मविश्वास की झलक देखने को मिलती है। डॉ. रचना को उनकी प्रभावशाली उपलब्धियों के लिए कई पुरस्कारों और उपाधियों से सम्मानित किया जा चुका है।

15 राज्यों के प्रतिभागी शामिल हुए
इस भव्य प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. निधि रावत द्वारा किया गया, जिसमें 15 से अधिक राज्यों के प्रतिभागियों ने विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत हिस्सा लिया। प्रतियोगिता की पूरी प्रक्रिया, जैसे- फोटो शूट, टैलेंट, इंट्रोडक्शन, रैंप वॉक, पर्सनल इंटरव्यू, क्वेश्चन आंसर सेशन और जजिंग राउंड आकर्षण का केंद्र रही। फैशन इंडस्ट्री की कई प्रतिष्ठित हस्तियां इस शो का हिस्सा थीं, जबकि अदिति गोवित्रीकर और प्रदीप पाली प्रतिष्ठित जूरी मेंबर्स के रूप में उपस्थित थे। अदिति गोवित्रीकर ने क्राउनिंग सेरेमनी के दौरान विजेताओं को ताज पहनाया।
 
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
डॉ. रचना परमार - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
कई विधाओं की जानकार हैं रचना
डॉ. रचना परमार बाल मनोविज्ञान और वैकल्पिक चिकित्सा की विशेषज्ञ हैं। इसके अलावा वे सर्टिफाइड करियर एनालिस्ट, सर्टिफाइड ग्राफोथेरेपिस्ट, सर्टिफाइड इन काउंसलिंग साइकोलॉजी, सर्टिफाइड रेकी मास्टर, करुणा रेकी और ओसीसीयुएलटी कंसल्टेंट- ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु, टैरो भी हैं। कड़ी मेहनत और डॉक्टर ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन, कॉस्मिक हीलर और मॉडल के रूप में अपनी भूमिका को बखूबी निभाने के एवज में डॉ. रचना को सराहा गया है। वे हर क्षेत्र में प्रभावशाली उपलब्धि हासिल करने में सफल रही हैं। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि इंदौरी डॉक्टर अपने में ग्लैमरस लुक, बुद्धिमान मस्तिष्क और हीलर का खूबसूरत मिश्रण शामिल करती हैं। उन्हें शिक्षा और वैकल्पिक चिकित्सा, ज्योतिष, टैरो रीडिंग और वास्तु जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों के लिए भी सम्मानित किया जा चुका है।

सोशल मीडिया पर भी हैं लोकप्रिय
डॉ. रचना एक जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स पर हमेशा सक्रिय रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पेज पर 25 हजार से अधिक फॉलोअर्स के साथ उनकी रीच काफी प्रभावशाली रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें