फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: गोली लगने से हुई वकील के बेटे की मौत, सवाल शेष- घरवालों ने खून साफ क्यों किया और क्यों दी देर से सूचना

Sun, 09 Oct 2022 09:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र के रानीपुरा इलाके में शुक्रवार रात 19 वर्षीय राफे पिता अतीक की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक के पिता वकील हैं। आरोप हैं कि परिवार ने पुलिस को तत्काल सूचना नहीं दी। करीब पांच घंटे बाद सूचना दी गई। 
विज्ञापन
1 of 3
राफे ने घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। - फोटो : सोशल मीडिया
इंदौर के रानीपुरा इलाके से सटे नयापुरा इलाके में लॉ की पढ़ाई कर रहे छात्र की गोली लगने से मौत हो गई। पीएम रिपोर्ट भी आ चुकी है। पुलिस अभी इसे स्पष्ट तौर पर आत्महत्या मानकर नहीं चल रही है। घर से खून साफ कर देने और शव की उठापटक करने जैसी बातें सामने आने पर पुलिस गौर कर रही है। प्रथमदृष्टया परिवार पर शक गहरा रहा है। 
 
विज्ञापन

2 of 3
इसी बंदूक से गोली मारने की बात सामने आ रही है। - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र के रानीपुरा इलाके में 19 वर्षीय राफे पिता अतीक की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक के पिता वकील हैं। आरोप हैं कि परिवार ने पुलिस को तत्काल सूचना नहीं दी। करीब पांच घंटे बाद सूचना दी गई। सूचना मिलते ही टीआई और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एसीपी वीपी शर्मा ने बताया कि रात में करीब 12 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि रानीपुरा में रहने वाले राफे ने खुद को गोली मार ली है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां राफे का शव जमीन पर पड़ा था। पुलिस ने घर से एक लाइसेंसी राइफल भी जब्त की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार घटना शाम करीब  7 बजे की है, जबकि पुलिस को रात 12 बजे सूचना दी गई। पुलिस के मुताबिक रात में परिवार ने राफे का फर्श पर गिरा खून भी साफ कर दिया। शव से भी ब्लड साफ किया गया। एफएसएल की टीम ने जांच की है। माना जा रहा है कि राफे ने 22 बोर की राइफल को जमीन पर टिकाया होगा, फिर उसकी नाल ठोड़ी के पास गले से सटाकर ट्रिगर दबा दिया। गोली राफे के सिर के आरपार निकल गई है। हालांकि मौके से गोली का खोल नहीं मिला है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
आरोप है कि परिवार ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही फर्श पर पड़ा खून साफ कर दिया था। - फोटो : सोशल मीडिया
माना जा रहा है कि परिवार ने सबूत मिटाने के दौरान खोल भी गायब कर दिया है। इसे लेकर पूछताछ की जा रही है। राफे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है। जिसमें स्पष्ट है कि गोली लगने से ही राफे की मौत हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक गोली कनपटी से बिल्कुल सटाकर चलाई गई है। पुलिस अफसरों ने बताया कि पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तब तक कई सबूत मिटाए जा चुके थे। FSL अधिकारियों ने गोली चलाने के दौरान हाथ में लगने वाले गन पावडर का सैंपल लेने की कोशिश की तो पता चला कि परिवार ने जब खून साफ किया तो राफे के हाथ भी गीले हो गए। इस कारण हाथ में गन पावडर नही मिला।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें