फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई एडवांस्ड टॉपर के सीक्रेट्सः आठ घंटे की नींद के साथ डाइट और स्पोर्ट्स को देते हैं महत्व

Sun, 09 Jun 2024 06:34 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

360 में से 355 अंक प्राप्त करके अब तक के सर्वाधिक प्राप्तांकों का रिकॉर्ड वेद ने अपने नाम कर लिया है।
 
विज्ञापन
1 of 2
वेद लाहोटी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
इंदौर के वेद लाहोटी जेईई एडवांस्ड 2024 में ऑल इंडिया टॉपर बने हैं। इस परीक्षा में उन्होंने अब तक के सबसे ज्यादा मार्क्स हासिल किए हैं। 360 में से 355 अंक प्राप्त करके अब तक के सर्वाधिक प्राप्तांकों का रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम कर लिया है। जेईई एडवांस्ड में दो सवाल गलत हुए हैं और इसके लिए भी वेद ने चैलेंज डाला है कि ये कैसे गलत हुए। परिवार में नाना आरसी सोमानी रिटायर्ड इंजीनियर हैं और मां जया लाहोटी गृहिणी हैं। पिता योगेश लाहोटी रिलायंस जीओ में कंस्ट्रक्शन मैनेजर हैं। वेद ने कोटा एलन से पढ़ाई की है। 

पढ़ाई के लिए मन और शरीर अच्छा होना चाहिए
वेद का पसंदीदा सब्जेक्ट गणित है और उन्हें सवाल हल करना बहुत पसंद है। वेद फिजिक्स के सवालों में भी खूब रुचि रखते हैं। वेद ने बताया कि मैं आठ घंटे नींद लेने से कभी कम्प्रोमाइज नहीं करता। मुझे शतरंज और क्रिकेट खेलने का शौक है और मैं अपने शरीर पर भी पूरा ध्यान देता हूं। वेद का कहना है कि शरीर और मन अच्छा रहेगा तभी हम बेहतर पढ़ाई कर पाएंगे। वेद ने कहा कि मैं डाइट का भी पूरा ध्यान रखता हूं और परीक्षा के दिनों में भी डाइट, व्यायाम को समय देता हूं। इससे शरीर और मन में स्फूर्ती बनी रहती है। 

स्मार्ट स्टडी पर फोकस
वेद ने बताया कि मेहनत तो सभी करते हैं लेकिन आगे निकलने के लिए हमें स्मार्ट स्टडी करना चाहिए। वेद ने कहा कि अपनी पढ़ाई के साथ मैं नए नए विषयों के बारे में जानने में भी रुचि रखता हूं इससे आपकी सोचने समझने की क्षमता बेहतर होती है। वेद ने कहा कि पढ़ाई के बाद भी उसका निरंतर अभ्यास जरूरी है। अपनी मेहनत पर भरोसा रखें और यदि आपने टारगेट के अनुसार मेहनत की है तो आपको सफलता भी जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
इंदौर के मान्य जैन ने AIR 75 अर्जित की। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
इंदौर के मान्य जैन को AIR 75
एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट इंदौर के क्लासरूम स्टूडेंट मान्य जैन ने AIR 75 अर्जित कर आई.आई.टी कानपुर जोनल टॉपर के रूप में अपना स्थान सुरक्षित कर नया कीर्तिमान रचा है। इसी क्रम में एलन इंदौर के सिद्धार्थ अग्रवाल ने AIR 306 अर्जित कर कानपुर जोन में 5 वीं रैंक हासिल की साथ ही अग्य चेतन सांधी ने AIR 572 तथा अभिनव सक्सेना ने AIR 990 प्राप्त की है। उल्लेखनीय है कि एलन मध्यप्रदेश से टॉप 1000 ऑल इण्डिया रैंक्स में 7 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। एलन के अखिल भारतीय परिणामों में भी वेद लाहोटी AIR 1, रिदम केडिया AIR 4, राजदीप मिश्रा AIR 6, तथा द्विजा पटेल ने AIR 7 अर्जित कर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

सीमित समय में करना होती है तैयारी
एलन इंदौर के सेंटर हेड कमल शर्मा ने बताया कि JEE Advanced जैसी देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक के लिए, तैयारी में ज्यादा एकाग्रता एवं गंभीरता की आवश्यकता होती है। इसके लिए हर विद्यार्थी को सही दिशा एवं सीमित समय में तैयारी करना अनिवार्य होता है। वेद ने इंदौर का नाम पूरे देश में रोशन किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें