फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore TI Suicide: महिला एएसआई की लक्जरी लाइफ, नौ साल की नौकरी में खरीदा 60 लाख का बंगला, पुलिस जुटी जांच में

Mon, 27 Jun 2022 07:23 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

महिला एएसआई पर जानलेवा हमला कर आत्महत्या करने वाले टीआई की मौत की गुत्थी उलझ गई है। पुलिस अब तक इसकी मुख्य वजह पता नहीं कर पाई है। महिला एएसआई की जांच भी की जा रही है जिसमें चौंकाने वाली जानकारी मिल रही है।  
विज्ञापन
1 of 3
एएसआई रंजना और मृतक टीआई हाकम सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
महिला एएसआई पर गोली चलाकर आत्महत्या करने वाले टीआई हाकम सिंह के मामले की जांच में पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिल रही है। टीआई की पांच पत्नियों की जानकारी सामने आने के बाद महिला एएसआई रंजना खांडे के बारे में भी जांच में कई हैरान करने वाली बातें सामने आई हैं। पुलिस कमिश्नर पूरे मामले की विस्तृत जांच करवा रहे हैं।  
विज्ञापन

2 of 3
ग्लैमरस फोटो शूट का शौक है एएसआई को - फोटो : सोशल मीडिया

शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि एएसआई रंजना को नौकरी करते हुए महज नौ साल हुए हैं लेकिन उसकी लाइफ स्टाइल लक्जरियस है। कुछ साल पहले ही उसने सिलिकॉन सिटी में 60 रुपये का बंगला खरीदा है। पुलिस पता लगा रही है कि इतने रुपये आए कहां से। यह बात भी सामने आई है कि बंगले के लिए भी रंजना ने टीआई को ब्लैकमेल किया था। फिलहाल रंजना रीगल स्थित असिस्टेंट कमिश्नर पुलिस ऑफिस में पदस्थ है। नवंबर 2013 में उसकी पहली पोस्टिंग डीपीओ धार में हुई थी। वह अपनी मां और भाई के साथ धामनोद में रहती थी। यहां से भोपाल ट्रांसफर हुआ था मगर घर से दूर होने की बात कहकर रंजना ने 2018 में इंदौर में पोस्टिंग करवाई। इसके पहले बुरहानपुर में भी पदस्थ रहीं। पुलिस जांच में पूरा सच सामने आना बाकी है लेकिन इसी बीच पुलिस विभाग में चर्चा है कि जब हाकम सिंह खुड़ैल और सराफा थाने में पदस्थ थे उसी दौरान रंजना से उनकी बातचीत हुई थी। बाद में दोनों में दोस्ती बढ़ गई थी। रंजना सोशल मीडिया पर स्टाइलिश फोटो पोस्ट किया करती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
एएसआई रंजना - फोटो : सोशल मीडिया

बयानों की करवाई वीडियो रिकॉर्डिंग
इधर इस मामले में पुलिस अब तक यह पता नहीं कर पाई है कि घटना की मुख्य वजह क्या रही। तीन दिन में पुलिस कई बार एएसआई से पूछताछ कर चुकी है लेकिन स्थिति जस के तस है। रविवार को तो बयानों की वीडियो रिकॉर्डिंग भी करवाई गई। एएसआई का फोन कहां गया इसकी भी जानकारी नहीं मिल पाई है। महिला एएसआई और टीआई के बीच प्रेम प्रसंग की बात आई तो एएसआई ने उन्हें पिता तुल्य बताया। कार के विवाद की बात कही। रविवार को छोटी ग्वालटोली पुलिस अस्पताल पहुंची और एएसआई के बयानों की वीडियो रिकार्डिंग करवाई। उसके भाई और मां से भी दोबारा पूछताछ की जाएगी। फोन के बारे में पूछने पर महिला एएसआई कह रही है कि पता नहीं है। साथ रहने वाली महिला पुलिसर्मियों के बयान भी बदले हुए हैं, जिसे लेकर पुलिस आगे की जांच कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें