फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर का स्मार्ट मतदान केंद्रः लाइन नहीं लगेगी, स्क्रीन पर आएगा नंबर, डॉक्टर, एंटरटेनमेंट,गेम्स, सब मिलेगा

Thu, 16 Nov 2023 04:12 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कल इंदौर में मतदान के लिए चार स्मार्ट केंद्र बनाए गए हैं। स्मार्ट सिटी ने इन केंद्रों को तैयार किया है। यहां पर जो सुविधाएं दी जा रही हैं वह इसे अपने आप में देश का अनोखा मतदान केंद्र बनाती हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 7
गेट से ही सजावट शुरू हो जाती है। - फोटोः जयेश मालवीय। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इंदौर में 17 नवंबर को मतदान होना है। इसके लिए शहर में चार स्मार्ट मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें जो सुविधाएं दी जा रही हैं वह इसे देश का अनोखा मतदान केंद्र बनाती हैं। यह चारों मतदान केंद्र नंदा नगर में मां कनकेश्वरी महाविद्यालय में बनाए गए हैं। स्मार्ट सिटी ने इन केंद्रों को तैयार किया है। 
विज्ञापन

2 of 7
टीवी स्क्रीन लगाते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इन केंद्रों पर लाइन में खड़े नहीं होना पड़ेगा। केंद्र पर टीवी स्क्रीन लगी हैं जिन पर नंबर अनाउंस होगा। नंबर आने पर मतदाता को वोटिंग के लिए जाना होगा। मतदान केंद्र में आने के बाद उसे टोकन लेकर बैठना होगा और फिर टोकन नंबर अनाउंस होगा। 
विज्ञापन

3 of 7
झूले लगाए गए हैं। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
जब तक मतदाता का नंबर नहीं आता उसे बोर नहीं होना पड़ेगा। उसके लिए यहां पर कई चीजें होंगी। जिम का सामान, बास्केटबाल और अन्य स्पोट् र्स की चीजें यहां पर रखी हैं ताकि कोई भी बोर न हो। 

4 of 7
बच्चों के खेलने की जगह के सामने सुंदर पेंटिंग की गई है। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
बच्चों के लिए प्ले जोन बनाया गया है जहां पर बच्चों के खेलने की चीजें रखी गई हैं। मड एरिया भी है जहां पर बच्चे मिट्टी में मस्ती कर सकते हैं। यहां पर खिलौने भी लाए जाएंगे। 
विज्ञापन

5 of 7
बच्चों, महिलाओं और डाक्टर के लिए यह जोन बना है। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
महिलाओं के लिए खास सुविधाएं हैं। बच्चों को दूध पिलाने के लिए अलग से कमरा बनाया गया है। आंगनबाड़ी कार्य़कर्ता भी यहां पर रहेंगी। डॉक्टर भी रहेगा। यदि किसी को कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आती है तो तुरंत उसे मदद मिलेगी। 
विज्ञापन

6 of 7
चारों तरफ गुब्बारे लगाए गए हैं। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
केंद्र को चारों तरफ से सजाया गया है। इसमें हर तरफ गुब्बारे लगे हैं। सभी तरफ आराम करने के लिए कुर्सियां भी दी गई हैं। लोग अपना नंबर आने तक यहां पर बैठ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मतदान की पेंटिंग जगह जगह बनाई गई है। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
केंद्र पर जगह जगह मतदान से जुड़ी हुई पेंटिंग्स बनाई गई हैं। बच्चों औऱ महिलाओं पर आधारित पेंटिंग को भी जगह दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें