फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: मतदान से पहले कोई राम की शरण में पहुंचा तो कोई झगड़ों में उलझा, देखें कौन सा प्रत्याशी क्या कर रहा

Thu, 16 Nov 2023 03:30 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मप्र विधानसभा चुनाव की अंतिम घड़ी आ चुकी है और कल 17 नवंबर को प्रदेश में मतदान होना है। मतदान से एक दिन पहले सभी प्रत्याशी क्या कर रहे हैं इस पर अमर उजाला की रिपोर्ट। 
 
विज्ञापन
1 of 9
जीतू पटवारी पहुंचे मंदिर, मधु वर्मा की बैठकें जारी - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इंदौर की नौ विधानसभा सीटों पर कांग्रेस और भाजपा में कड़ा मुकाबला है। मतदान से एक दिन पहले सभी प्रत्याशी अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहे। कोई भगवान की शरण में पहुंचा तो किसी ने बाजारों, चौपालों पर बैठकें की। मतदान के दिन बूथ पर बैठने वाले और जिम्मेदारियां संभालने वाले कार्यकर्ताओं से भी प्रत्याशियों ने सीधी बात की। 

राऊ - जीतू पटवारी पहुंचे मंदिर, मधु वर्मा की बैठकें जारी
राऊ में कांग्रेस प्रत्याशी जीतू पटवारी मतदान से एक दिन पहले अपने मित्रों के साथ साइकिल पर निकल गए। उन्होंने राऊ और आसपास के गांवों में लोगों से अपनी साइकिल यात्रा पर ही संपर्क किया। इसके बाद वे क्षेत्र के हनुमान मंदिर गए और वहां पर पाठ किया। वहीं भाजपा प्रत्याशी मधु वर्मा ने राऊ विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र ग्राम नायता मुंडला में जनसंपर्क कर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए स्थानीय ग्रामवासियों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। 
विज्ञापन

2 of 9
विशाल की गांवों में दस्तक, मनोज का समाजों से संपर्क - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
देपालपुर - विशाल की गांवों में दस्तक, मनोज का समाजों से संपर्क
विशाल पटेल और उनकी पत्नी कुसुम पटेल घर-घर संपर्क कर रहे हैं। यहां से विशाल पटेल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं और भाजपा ने मनोज पटेल को प्रत्याशी बनाया है। मनोज पटेल की समाजों के साथ बैठकें जारी हैं। वह कलौता समाज को साधने में लगे हैं। कलौता समाज के यहां पर सबसे अधिक वोटर हैं। यहां पर मुकाबला त्रिकोणीय है। यहां भाजपा से टिकट न मिलने से नाराज राजेंद्र चौधरी बागी होकर मैदान में उतरे हैं। उनका भी यहां पर अच्छा जन समर्थन है। गुरुवार को भी तीनों प्रत्याशियों ने देपालपुर और आसपास के गांवों में बैठकें की। 
विज्ञापन

3 of 9
तुलसी ने सुबह से मैदान पकड़ा, रीना समर्थकों के साथ गांवों में पहुंची - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
सांवेर - तुलसी ने सुबह से मैदान पकड़ा, रीना समर्थकों के साथ गांवों में पहुंची
सांवेर में रीना बौरासी सेतिया कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं और भाजपा से तुलसी सिलावट मैदान में हैं। गुरुवार को भी तुलसी सिलावट ने सांवेर और आसपास के गांवों का दौरा किया। वह गांवों की समितियों और संगठनों के साथ भी चर्चा और बैठकें कर रहे हैं। मतदान से एक दिन पहले भी वे गांव गांव में जनसंपर्क पर रहे। रीना बौरासी भी गांवों में संपर्क कर रही हैं। बुधवार को भी वे सांवेर विधानसभा के ग्राम उषाखेरडी और पंचोला में जनसंपर्क पर रहीं। 

4 of 9
उषा ने महिलाओं से मुलाकात की, शुक्ला और दरबार की चौपालों पर बैठकें - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
महू - उषा ने महिलाओं से मुलाकात की, शुक्ला और दरबार की चौपालों पर बैठकें 
महू विधानसभा सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी उषा ठाकुर ने मतदान से एक दिन पहले तक सक्रियता रखी। सुबह से ही वे महू और आसपास के गांवों में दौरे के लिए निकल गईं। महिलाओं का उन्हें अधिक समर्थन मिल रहा है। उनकी बैठकों और रैलियों में बड़ी संख्या में महिलाएं नजर आ रही हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी रामकिशोर शुक्ला भी महू में बैठकें करते दिखे। वे सुबह से अपने समर्थकों के साथ सड़कों और बाजारों में लोगों से मिलते नजर आए। यहां पर मुकाबला त्रिकोणीय है क्योंकि कांग्रेस के अंतरसिंह दरबार भी बागी होकर यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। वे कांग्रेस के कद्दावर नेता हैं और यहां से विधायक भी रह चुके हैं। 
विज्ञापन

5 of 9
कैलाश ने लगाया समर्थकों को फोन, शुक्ला पहुंचे थाने - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इंदौर 1 - मतदान से पहले झगड़े और आरोपों का गढ़ बना यह क्षेत्र
इंदौर एक में बुधवार से तनातनी का माहौल बना हुआ है। कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला और भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय के समर्थक एक दूसरे पर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं। बुधवार को एरोड्रम थाने में ही दोनों पक्षों का विवाद हुआ जो गुरुवार को भी जारी रहा। कैलाश समर्थकों ने आज संजय शुक्ला के पुराने फोटो वायरल किए हैं जिनमें वे पार्टी करते दिख रहे हैं और संजय ने पुलिस पर भाजपा से मिले होने का आरोप लगाया है। संजय के पार्टी के फोटो की हालांकि पुष्टि नहीं हुई है। वहीं कैलाश विजयवर्गीय ने एक दिन पहले अपने मित्रों को फोन लगाकर मतदान करने के लिए कहा। 
विज्ञापन

6 of 9
रमेश पहुंचे मंदिर, चिंटू ने की बैठकें - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इंदौर 2 - रमेश मंदिरों में पहुंचे और चिंटू ने बैठकें ली
विधानसभा दो में भाजपा ने रमेश मेंदोला को प्रत्याशी बनाया है और कांग्रेस ने चिंटू चौकसे को प्रत्याशी बनाया है। मतदान से पहले भी रमेश मेंदोला हमेशा की तरह धार्मिक स्थलों पर जा रहे हैं और लोगों से मिल रहे हैं। वे क्षेत्र के शिव मंदिर पहुंचे और लोगों से चर्चा की। वहीं चिंटू चौकसे क्षेत्र के वार्डों में लोगों से मुलाकात कर मतदान की अपील कर रहे हैं। 
विज्ञापन

7 of 9
गोलू और पिंटू दोनों धार्मिक स्थलों पर दिखे। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इंदौर 3 - गोलू और पिंटू दोनों धार्मिक आयोजनों में पहुंचे
यहां पर भाजपा ने गोलू शुक्ला को और कांग्रेस ने पिंटू जोशी को टिकट दिया है। मतदान से पहले दोनों ही प्रत्याशी धार्मिक स्थलों पर नजर आए। गोलू ने क्षेत्र के गुरुद्वारे में शीश झुकाया तो पिंटू भी क्षेत्र के मंदिरों में दीपक लगाते दिखे। गोलू ने गुरुवार को क्षेत्र के प्रमुख लोगों के साथ बैठक की और पिंटू ने बूथ कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की।

8 of 9
राजा पहुंचे मंदिर, मालिनी की महिलाओं से मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इंदौर 4 - मालिनी और राजा ने बूथ रणनीति पर चर्चा की
यहां पर भाजपा ने मालिनी गौड़ को टिकट दिया है और कांग्रेस ने राजा मांधवानी को टिकट दिया है। मतदान से पूर्व मालिनी गौड़ ने क्षेत्र की महिला कार्यकर्ताओं और बूथ टीमों से मुलाकात की। सभी से रणनीति के बारे में बातचीत की। वहीं राजा मांधवानी भी क्षेत्र के मंदिरों के दर्शन करते दिए। उन्होंने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके बूथ की रणनीति पर चर्चा की। 
विज्ञापन

9 of 9
पटेल और हार्डिया ने की क्षेत्र में मुलाकातें - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इंदौर 5 - हार्डिया और पटेल ने क्षेत्र में मुलाकातें जारी रखी 
इस क्षेत्र में कांग्रेस ने सत्यनारायण पटेल को और भाजपा ने महेंद्र हार्डिया को टिकट दिया है। मतदान से पहले हार्डिया ने सुबह घर पर कार्यकर्ताओं की बैठक रखी और हर बूथ के हिसाब से जिम्मेदारी सौंपी वहीं सत्यनारायण पटेल ने कई क्षेत्रों में दौरा किया और बूथ कार्यकर्ताओं को रणनीति बताई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें