फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Rangpanchami Gair: लाखों लोगों का उत्साह, रंगों की बौछार; तस्वीरों में देखिए इंदौरी रंगपंचमी के रंग

Wed, 19 Mar 2025 04:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में रंगपंचमी का उत्साह अलग ही रहता है। लाखों लोग गेर नहीं रह जाते। यहां निकलने वाली गेर देशभर में प्रसिद्ध है। इसमें कहीं देशभक्ति, कहीं पर राधा कृष्ण की रासलीला तो कहीं पर भोलेनाथ का डमरू दिखा। आइए आपको तस्वीरों में बताते हैं इंदौरी रंगपंचमी और गेर के रंग
विज्ञापन
1 of 10
इंदौर की रंगपंचमी - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को रंगपंचमी पर इंदौर में लाखों लोग उत्साह के साथ गेर में शामिल हुए। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक करीब चार लाख लोग शामिल हुए हैं। गेर का उत्साह अलग ही नजर आ रहा था। हम आपको तस्वीरों में दिखाते हैं इंदौरी रंगपंचमी के रंग

 
विज्ञापन

2 of 10
इंदौर की रंगपंचमी - फोटो : अमर उजाला
गेर में अलग अलग रंग दिखाई दे रहे हैं। कहीं देशभक्ति, कहीं पर राधा कृष्ण की रासलीला तो कहीं पर भोलेनाथ का डमरू दिख रहा है। हर हर महादेव, जय हनुमान और जय श्री राम के नारों से पूरी गेर गूंज  रही है। टोरी कार्नर की गेर में लोगों ने खूब डांस किया। डीजे की आवाज कई किमी तक सुनाई दे रही है। गेर में शामिल होने आए लोगों पर मिसाइल से गुलाल उड़ाया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें- गेर में पहली बार हुई मौत, महिलाओं को बनाया निशाना, हुड़दंगियों ने मचाया हंगामा



 
विज्ञापन

3 of 10
इंदौर की रंगपंचमी - फोटो : अमर उजाला
इंदौर के नृसिंह बाजार में फाग यात्रा से पहले पुलिस की परेड की गई। टोरी कॉर्नर गैर आयोजक शेखर गिरी ने पुलिस अधिकारियों को गुलाल लगाया। लोगों ने गुलाल उड़ाना भी शुरू कर दिया। गेर में लोगों का शामिल होना शुरू हो गया है। लोग टोलियों में डीजे की धुन पर डांस करते हुए गुलाल उड़ाते नजर आए। 


 

4 of 10
रंगपंचमी पर बुधवार को इंदौर में गेर निकाली जा रही है। इस दौरान अचानक एक शख्स की तबीयत बिगड़ गई, उसे - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
तीन बेहोश हुए, अस्पताल भेजा
गेर में लाखों लोग मौजूद हैं। इससे कुछ लोगों की तबीयत भी बिगड़ रही है। अधिक भीड़ के कारण गेर में शामिल तीन लोग बेहोश होकर सड़क पर गिर गए। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। लाखों की भीड़ ने एंबुलेंस के लिए सेंकड़ों में जगह बना दी। 

ये भी पढ़ें- गेर के कारण शहर में बिजली गुल, जानें कहां-कहां नहीं आ रही लाइट, कब तक आएगी?


 
विज्ञापन

5 of 10
इंदौर की रंगपंचमी - फोटो : अमर उजाला
कंट्रोल रूम में कलेक्टर ने संभाला मोर्चा
कलेक्टर आशीष सिंह खुद कंट्रोल रूम में मौजूद हैं। चप्पे चप्पे पर सीसीटीवी की नजर है। गेर में जगह जगह पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में भी मौजूद हैं। हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए पुलिसकर्मी छतों पर भी तैनात हैं। यूनेस्को की टीम भी गेर में पहुंच गई है। कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा, यूनेस्को में शामिल होने का हमारा दावा तभी मजबूत होगा जब हम शालीनता, महिलाओं की सहभागिता और सुरक्षित तरीके से गेर निकालेंगे।

 
विज्ञापन

6 of 10
इंदौर की रंगपंचमी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस और प्रशासन सुबह से ही अलर्ट रही। लगभग दो हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। सड़कों, छतों और चौराहों पर पुलिस टीमें तैनात रहीं। गेर में आने जाने वाले रास्तों पर भी चौकसी रखी गई थी। ड्रोन से निगरानी की जा रही थी। 

ये भी पढ़ें- इंदौर में पारा 35 पार, कई जिलों में बारिश, आंधी का अलर्ट, जानें कब आएगा तूफान


 
विज्ञापन

7 of 10
इंदौर की रंगपंचमी - फोटो : अमर उजाला
मॉरल क्लब गेर: मॉरल क्लब के संयोजक अभिमन्यु और अमन मिश्रा ने बताया कि इस बार गेर का 51वां साल है। गेर को आकर्षक बनाने के लिए डीजे, भजन मंडली, गुलाल उड़ाती मशीनें और पानी के टैंकरों की व्यवस्था की गई। इस आयोजन में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए 100 से अधिक सुरक्षाकर्मियों और वॉलंटियर्स की तैनाती की गई, ताकि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से सुनिश्चित हो सके।

 

8 of 10
इंदौर की रंगपंचमी - फोटो : अमर उजाला
संगम कॉर्नर गेर: संगम कॉर्नर चल समारोह समिति की परंपरागत गेर का यह 75वां साल है। इस बार गेर का प्रमुख आकर्षण लट्ठमार होली, राधाकृष्ण की जोड़ी का रासरंग और बांके बिहारी का ढोल रहा। आयोजक कमलेश खंडेलवाल ने बताया कि मिसाइल से 200 फीट ऊपर तक जनता को भिगोया गया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, आकाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला समेत कई नेता इस गेर में शामिल रहे। 

 

9 of 10
इंदौर की रंगपंचमी - फोटो : अमर उजाला
टोरी कार्नर गेर: टोरी कॉर्नर की गेर में बड़ी संख्या में युवा शामिल होंगे। इस गेर में पानी के टैंकर, गाड़ियों पर टोलियां गेर में चलती रहीं।
 
विज्ञापन

10 of 10
इंदौर की प्रसिद्ध रंगपंचमी गेर - फोटो : Amar ujala
फाग यात्रा: हिंद रक्षक संगठन की राधा-कृष्ण फाग यात्रा में इस बार नाथद्वारा की थीम नजर आई। फाग यात्रा में आगे 100 भगवा ध्वज लिए हुए युवक चल रहे थे। इसके साथ ही, गोवर्धन पर्वत की झांकी भी देखने को मिली। इस यात्रा में भजन मंडलियां भी शामिल रहीं, जो यात्रा को भक्ति और उत्सव का अहसास कराती रहीं।


हिंद रक्षक की गेर में शामिल श्रीनाथ जी की झांकी

रंगपंचमी के गेर के दौरान एक युवक पुष्पा के गेटअप में नजर आया। 

गेर में लोगों का गजब का उत्साह था। 

कलेक्टर आशीष सिंह कंट्रोल रूम से नजर रखे रहे। 

चार लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें