फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashoknagar News: सीढ़ियां टूटी तो गिरते-गिरते बचे सीएम मोहन यादव, करीला धाम में मीडिया से चर्चा में हुआ हादसा

Wed, 19 Mar 2025 04:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर

सार

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव रंगपंचमी के अवसर पर बुधवार को अशोकनगर स्थित मां जानकी धाम करीला पहुंचे, यहां मीडिया से बातचीत के दौरान सीढ़ी टूट गई, जिस पर खड़े सीएम और अन्य लोग अचानक लडखड़ा गए।
विज्ञापन
1 of 3
सीएम सीढ़ियों से गिरते-गिरते बचे - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव रंगपंचमी के अवसर पर बुधवार को अशोकनगर स्थित मां जानकी धाम करीला पहुंचे, यहां मीडिया से बातचीत के दौरान सीढ़ी टूट गई। जिस पर खड़े सीएम और अन्य लोग अचानक लडखड़ा गए। वहां पर मौके पर मौजूद कार्यकर्ता और अधिकारियों ने सीएम को संभाला।

ये भी पढ़ें- Gair Festival 2025 Live: पांच लाख से अधिक लोग गेर में आए, हादसे में युवक की मौत

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने माता जानकी के दर्शन किए। इसके बाद दर्शन करने के लिए रेलिंग से निकल रहे श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की। इस दौरान सीएम सीढ़ीयों से उतर कर जा रहे थे। तभी वह नीचे पहुंचकर मीडिया से चर्चा करने लगे। इस दौरान अचानक से सीढ़ियां टूट गईं। हालांकि, इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है। सीढ़ियों पर अधिक लोग खड़े थे, अधिक वजन होने से यह हादसा हुआ।

 
 
विज्ञापन

2 of 3
सीएम मोहन यादव ने करीला धाम पहुंचकर लोगों पर पुष्पवर्षा की। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद करीला मंदिर के सामने बने मंच पर सभी लोग पहुंचे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने सीएम के सामने माता जानकी धाम को करीला लोक बनाने, यहां बड़ी होटल खुलवाने सहित अन्य व्यवस्थाओं की मांग रखी। साथ ही करीला मंदिर क्षेत्र में शराब की बिक्री पर रोक लगाने की भी मांग की। सीएम ने भी अपने संबोधन में व्यवस्थाएं करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी मेले के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की थी, जो दे दिए गए। इसके बाद सीएम डॉ. यादव ने करीला मेले के लिए एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की।

ये भी पढ़ें- 18 महीने पहले हत्या, अब लौटी महिला, परिवार ने किया था क्रियाकर्म, आरोपी जेल में कैद; बताया तब क्या हुआ था?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
अशोकनगर में सीएम मोहन यादव ने माता का पूजन किया। - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि धाम में रंगपंचमी पर तीन दिवसीय मेला चल रहा है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव करीला पहुंचे। वह माता जानकी के दर्शन और पूजन कर सभा को संबोधित कर रहे थे। करीला धाम स्थित हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का स्वागत कमिश्नर मनोज कुमार खत्री, आईजी अरविंद कुमार सक्सेना, प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला, कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन ने किया। वह कार्यक्रम में एक घंटे तक रुकने के बाद इंदौर के लिए रवाना हो गए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें