Indore: सीएम को ज्ञापन देने पहुंचे छात्र नेताओं पर पुलिस की सख्ती, लाठीचार्ज का आरोप Indore: Police strictness on student leaders who came to give memorandum to CM, allegation of lathi charge
विज्ञापन
1 of 3
छात्र नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने छात्रों पर लाठियां बरसाईं और बुरी तरह वहां से खदेड़ दिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को इंदौर में थे। जब उनके लौटने का कार्यक्रम था, तब अभाविप के बैनर तले छात्र उन्हें विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे थे। छात्र नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने छात्रों पर लाठियां बरसाईं और बुरी तरह वहां से खदेड़ दिया। कुछ देर के लिए भगदड़ की स्थिति बन गई थी। इधर कांग्रेस ने भी सीएम को घेरने की कोशिश की है।
बता दें कि सीएम को ज्ञापन देने कृषि महाविद्यालय के छात्र, अभाविप नेता, पीएससी कैंडिडेट इंदौर एयरपोर्ट पर एकत्र हुए थे। लेकिन वहां मौजूद पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो छात्र नेताओं और पुलिस के बीच जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने छात्रों को बलपूर्वक खदेड़ दिया। छात्र नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने बच्चों पर लाठियां चलाई हैं। उन्हें पटक-पटककर वहां से खदेड़ा गया है।
विज्ञापन
2 of 3
मामले के वीडियो भी वायरल हुए हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
छात्र नेताओं का कहना है कि कर्मचारी चयन बोर्ड की परीक्षाओं और कृषि महाविद्यालय की जमीन के मामले में छात्र ज्ञापन देने पहुंचे थे। बारिश में एयरपोर्ट के गेट पर काफी देर तक इंतजार करने के बाद उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी थी। इसके बाद सीएम के आने के पहले ही पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं को हिरासत में ले लिया।
छात्रों को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था।
- फोटो : सोशल मीडिया
इधर मामले के वीडियो भी वायरल हुए हैं। कांग्रेस ने सीएम को घेरने की कोशिश की है। कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा और केके मिश्रा ने ट्वीट किए हैं। सलूजा ने लिखा है कि वाह मामाजी, एक तरफ़ तो आज आप इंदौर में स्कूली बच्चों से संवाद करते हैं और वही दूसरी तरफ़ पीएससी के अभ्यर्थी व कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थी अपनी मांगों को लेकर भरी बरसात में आपसे विमानतल में मिलने आते हैं तो आपकी पुलिस उन्हें लाठियां मारकर गिरफ़्तार कर लेती है। आप मिलते तक नहीं हैं। प्रदेश कांग्रेस मीडिया डिपार्टमेंट के चेयरमैन केके मिश्रा ने कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के बीच मनमुटाव... खामियाजा अपने ही ABVP कार्यकर्ताओं ने भुगता! इंदौर में लाठियों से जमकर धुनाई ...