फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: टीआई ने की थी तीन शादी, कार को लेकर चल रहा था महिला पुलिसकर्मी से विवाद, अफेयर की भी चर्चा

सार

महिला एसआई को गोली मारकर आत्महत्या करने वाले टीआई के मामले में अफेयर की बात सामने आई है। महिला एसआई टीआई को पिता समान कह रही है तो मामले में कार के विवाद की बात भी सामने आ रही है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
1 of 5
मृतक टीआई और घायल महिला एसआई - फोटो : सोशल मीडिया
महिला सब इंस्पेक्टर को गोली मारकर आत्महत्या करने वाले भोपाल के टीआई के मामले गुत्थी उलझ गई है। पुलिस इसे प्रेम-प्रसंग का मामला बता रही थी, इसी बीच घायल एसआई ने कहा कि टीआई उसके पिता समान थे। वहीं मृतक टीआई की पत्नी का बयान भी सामने आया है जिसमें उसने कहा है कि महिला एसआई कई दिनों से रुपयों के लिए परेशान कर रही थी।

बता दें कि भोपाल के श्यामला हिल्स थाने के टीआई हाकम सिंह ने शुक्रवार को महिला एसआई रंजना खांडे को गोली मार दी थी, इससे वह घायल हो गई। इसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। कंट्रोल रूम के बाहर यह घटना हुई थी। फायर की आवाज सुनकर अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे तो टीआई और एसआई दोनों खून से लथपथ पड़े थे। इस घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आए, जिसमें टीआई हाकम सिंह और एसआई रंजना साथ बैठकर चाय पीते दिखे। उनके साथ रंजना का भाई भी था। रंजना का भाई भी था। घटना के बाद रंजना के करीबी लोगों ने बताया था कि  टीआई हाकम सिंह पंवार और महिला एसआई के बीच कार को लेकर विवाद चल रहा था। महिला ने हाकम सिंह से कार खरीदी थी, लेकिन टीआई ने कार ट्रांसफर नहीं की थी। इसी बात को लेकर दो-तीन दिन से दोनों में तनातनी चल रही थी। इसे लेकर शुक्रवार को भी दोनों में विवाद हुआ था। यह बात भी सामने आई कि इंदौर में पोस्टिंग के दौरान हाकम सिंह महिला एसआई रंजना के घर किराए से रहते थे। 
विज्ञापन

2 of 5
सीसीटीवी फुटेज में साथ में कॉफी पीते नजर आए थे दोनों - फोटो : सोशल मीडिया

टीआई हाकम सिंह 6 फरवरी 2022 को भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में पदस्थ हुए थे। वह खटलापुरा इलाके में फ्लैट लेकर किराए से रहते थे। मूलत: तराना उज्जैन के रहने वाले थे। भोपाल में अकेले रहते थे। 21 जून को तीन दिन की छुट्टी लेकर गए थे। गुरुवार को उन्हें जॉइन करना था। टीआई इंदौर, महेश्वर, राजगढ़, खरगोन और भोपाल में पदस्थ रहे थे। घायल एसआई रंजना खरगोन जिले की रहने वाली हैं। वर्ष 2014 में वे सीधी भर्ती के जरिए पुलिस विभाग में ज्वाइन हुई। उनकी पहली पोस्टिंग धार में हुई थी। साल 2018 में इंदौर आई। अभी पुलिस कंट्रोल रूम में हैं। फिलहाल घायल महिला एसआई का उपचार चल रहा है। 


इस मामले में महिला एसआई और टीआई के बीच प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई थी। इस बीच महिला एसआई रंजना ने कहा कि कार के विवाद के कारण ऐसा हुआ। उसने कहा कि उसने टीआई से कार खरीदी थी, लेकिन वो कार देने को लेकर ना-नुकुर कर रहे थे। इस बात को लेकर महिला एसआई ने भोपाल में टीआई हाकम सिंह की शिकायत की थी। इसके बाद वो इस मामले को सुलझाने के लिए इंदौर आए थे। इसी दौरान कार की बात को लेकर ही दोनों के बीच झगड़ा हुआ और ये वारदात हो गई। महिला एसआई धामनोद की रहने वाली है। पता चला है कि उसने बैच मेट के भाई पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है वहीं बुरहानपुर और धार में भी एक-एक केस दर्ज कराए हैं। टीआई की भी तीन पत्नियां होने की बात सामने आई है। एसआई ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि मैं वर्ष 2018 से उन्हें जानती थी। वे मेरे पिता समान थे। मुझे छह माह से गाड़ी नहीं दे रहे थे। इसकी शिकायत भोपाल में की थी। इसी से वे अवसाद में थे। सिर्फ गाड़ी के लिए गोली मार देंगे, ये पता नहीं था। जांच में पता चला है कि सुबह टीआई इंदौर निवासी दूसरी पत्नी से कहकर निकले थे कि पैसे वापस लेकर आऊंगा वरना मर जाऊंगा या मार दूंगा। घटनास्थल से महिला एसआई का मोबाइल गायब है। टीआई के मोबाइल में मिली चैट में विवाद से जुड़े तथ्य मिले हैं। टीआई ने गोली चलाने से पहले एसआई का फोन लेने की कोशिश की थी। 
विज्ञापन

3 of 5
गोली लगने के बाद घबराकर बेसुध हो गई थी महिला एसआई - फोटो : सोशल मीडिया

रुपये के लेनदेन का विवाद आया सामने
शुरुआती जांच में पता चला है कि टीआई ने महिला एसआई के भाई के नाम कार खरीदी थी। इसका इस्तेमाल वही कर रहे थे। एसआई यह कार वापस पाना चाहती थी। टीआई के मोबाइल में मिली महिला से चैट में 50 लाख रुपये के लेन-देन का विवाद भी सामने आया है। टीआई महिला से ये रुपये वापस लेना चाहते थे, जबकि महिला कार के लिए अड़ी थी। इसके लिए उसने टीआई की भोपाल मुख्यालय को शिकायत कर रखी थी। टीआई शिकायत वापस कराने का दबाव बना रहे थे, लेकिन महिला इसके लिए तैयार नहीं थी। कॉफी हाउस में बहस के दौरान भी महिला ने कहा था कि मैं पांच लाख रुपये दे चुकी हूं और चेक दिया और वह बाउंस हो गया तो मैं मर जाऊंगी। यह भी सामने आया है कि टीआई ने रीगल स्थित ग्लोबल कलेक्शन वाले गोविंद जायसवाल को भी 30 लाख रुपये दे रखे थे। वे उसे भी वापस लेने आए थे। 21 जून को बीमारी का हवाला देकर टीआई छुट्टी पर इंदौर चले गए। शुक्रवार को मामला निपटाने के लिए महिला सब-इंस्पेक्टर को बुलाया। महिला सब-इंस्पेक्टर को उन्होंने बात करने के लिए अकेले में बुलाया। जहां उसे गोली मार दी। इसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 

4 of 5
कंट्रोल रूम के बाहर खून से लथपथ पड़े थे दोनों - फोटो : सोशल मीडिया

पत्नी ने कहा-रुपयों के लिए परेशान कर रही थी महिला
इस मामले में मृतक टीआई की पत्नी रेशमा ने भी कुछ खुलासे किए हैं। रेशमा ने पुलिस को बताया कि एसआई रंजना टीआई को कई दिनों से परेशान कर रही थी। उन्होंने रंजना से 5 लाख रुपये का सोना लिया था। एसआई यही रुपये वापस मांग रही थी। पत्नी ने कहा कि मैं बेटमा में रहती हूं। आठ साल पहले हाकम सिंह की पोस्टिंग गौतमपुरा में थी। इसी दौरान मेरी मुलाकात हाकम सिंह से हुई थी। मुलाकात बढ़ती गई और एक दिन हमने शादी कर ली। हाकम सिंह ने दो शादियां और की थीं। मैं उनकी तीसरी पत्नी हूं। उज्जैन के पास तराना की रहने वाली लीलावती उनकी पहली पत्नी है। लीलावती से कोई संतान नहीं होने के बाद हाकम सिंह ने सीहोर की रहने वाली सरस्वती से शादी की। सरस्वती से दो बच्चे हैं। बेटा मयंक और बेटी नेहा सीहोर के स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं।  हाकम सिंह ने जिस एसआई रंजना को गोली मारी, उसके बारे में मुझे बताया था। रंजना ने शादी नहीं की है। वह कई दिनों से उन्हें परेशान कर रही थी। इन्वेस्टमेंट के नाम पर हाकम सिंह ने रंजना से 5 लाख रुपये का सोना लिया था। उन्होंने कई बार इस बारे में मुझे बताया। वो रुपये की मांग कर रही थी। हाकम सिंह ने मुझसे रुपये मांगे। मुझसे उनकी परेशानी देखी नहीं गई, तो मैंने प्लॉट और जेवर गिरवी रखकर 5 लाख का इंतजाम किया और हाकम सिंह को दिए। इसके बाद शुक्रवार को मुझे उनकी आत्महत्या की खबर मिली। 2012 में रंजना ने पुलिस भर्ती की परीक्षा दी। जिसमें उसका सिलेक्शन होने के बाद वो लगभग 5 साल धार में पदस्थ रहीं। 2018 में महेश्वर में उसकी मुलाकात टीआई हाकम सिंह से हुई। कुछ समय बाद टीआई का तबादला राजगढ़ हो गया और एसआई का तबादला धार से इंदौर हो गया। वे दोनों इंदौर के डीआईजी ऑफिस में अक्सर मिलते रहते थे। घटना के समय रंजना का भाई कमलेश साथ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटना के बाद पुलिस अधिकारी पहुंचे थे जांच के लिए - फोटो : सोशल मीडिया

कान को छूकर निकल गई गोली
कमलेश ने पुलिस को बताया कि पुलिस में नौकरी के बाद बहन ने शादी नहीं की। हम चार भाई-बहन हैं। 10 दिन पहले क्रेटा गाड़ी को लेकर हाकम सिंह और बहन के बीच विवाद हुआ था। जिसके लिए रंजना ने भोपाल के जोन-3 के डीसीपी से शिकायत की थी। इस मामले को खत्म करने के लिए हाकम सिंह इंदौर आए थे। शुक्रवार दोपहर को गाड़ी हेंडओवर करने के लिए हाकम सिंह ने रंजना को पुलिस कंट्रोल रूम के रेस्टोरेंट में बुलाया था। दोनों के बीच पहले विवाद हो चुका है। इसलिए इस बार बहन ने मुझे भी बुला लिया। रेस्टोरेंट में दोनों ने पहले चाय पी। फिर झगड़ा करते हुए बाहर चले गए। कहासुनी के बीच हाकम सिंह ने सर्विस रिवॉल्वर निकाल कर रंजना पर फायर किया। गोली रंजना के कान को छूते हुए निकल गई। वो बेहोश होकर नीचे गिर गई। हाकम सिंह को लगा कि रंजना की मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने अपनी कनपटी पर गोली मार ली। फिलहाल बहन खतरे से बाहर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें