फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबॉल के मुकाबलों ने बढ़ाया रोमांच, अब फुटबॉल के मैच बिखेरेंगे चमक

Tue, 31 Jan 2023 08:45 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

आज से इंदौर में बास्केटबॉल का रोमांच प्रारंभ हुआ। प्रतियोगिता में पहले दिन जोश और जुनून के साथ पुरुष और महिला वर्ग के आठ मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन
1 of 3
Khelo India Indore Match - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत आज से इंदौर में बास्केटबॉल का रोमांच प्रारंभ हुआ। प्रतियोगिता में पहले दिन जोश और जुनून के साथ पुरुष और महिला वर्ग के आठ मुकाबले खेले गए। इनमें से पुरुष वर्ग के चार और महिला वर्ग के भी चार मुकाबले हुए। आज एक फरवरी से एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशल स्कूल राऊ में फुटबॉल (पुरुष) की प्रतिस्पर्धा प्रारंभ होगी।

 बास्केटबॉल कॉम्पलेक्स के दो कोर्ट में आज मुख्य रूप से पुरुष वर्ग में पंजाब विरुद्ध कर्नाटक, चंडीगढ विरुद्ध उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश विरुद्ध राजस्थान तथा तमिलनाडू विरुद्ध केरल के मुकाबले हुए। इसी तरह महिला वर्ग में केरल विरुद्ध कर्नाटक, छत्तीसगढ़ विरुद्ध महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश विरुद्ध पंजाब तथा तमिलनाडू विरुद्ध राजस्थान के रोमांचक मैच हुए।
विज्ञापन

2 of 3
Khelo India Indore Match - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
होने वाले मुकाबले
 बास्केटेबॉल कॉम्प्लेक्स में आज एक फरवरी को बॉस्केटबॉल पुरुष वर्ग में चंडीगढ़ विरुद्ध केरल, राजस्थान विरुद्ध कर्नाटक, तमिलनाडू विरुद्ध उत्तरप्रदेश तथा पंजाब विरुद्ध मध्यप्रदेश के मैच होंगे। महिला वर्ग में तमिलनाडू विरुद्ध महाराष्ट्र, कर्नाटक विरुद्ध मध्यप्रदेश, राजस्थान विरुद्ध छत्तीसगढ़ तथा पंजाब विरुद्ध केरल के मैच खेले जाएंगे। इस बास्केटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल 3 फरवरी को तथा फाइनल मुकाबला 4 फरवरी को खेला जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
Khelo India Indore Match - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
फुटबॉल भी होगी शुरू
एमराल्ड हाइट्स स्कूल में आज एक फरवरी से फुटबॉल (पुरुष) की प्रतिस्पर्धा प्रारंभ होगी जो 10 फरवरी तक चलेगी। पहले दिन एक फरवरी को केरल विरुद्ध पंजाब का मुकाबला सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। दोपहर 2:30 बजे से मध्यप्रदेश विरुद्ध अरूणाचल प्रदेश के मध्य मैच खेला जाएगा।

5 फरवरी से होंगे कबड्डी के मुकाबले
अभय प्रशाल में टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं तीन फरवरी तक चलेंगी। इसी तरह 05 फरवरी से अभय प्रशाल में कबड्डी के मैच शुरू होंगे। जो 09 फरवरी तक चलेंगे। इसी प्रकार 06 फरवरी से 10 फरवरी तक इंदौर टेनिस क्लब में लॉन टेनिस की तथा 06 फरवरी से 09 फरवरी तक बास्केटबॉल कॉम्पलेक्स में वेटलिफ्टिंग की प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें