फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heavy Rain in Indore: बीते 24 घंटों में शहर में चार इंच से ज्यादा बारिश, कई इलाकों में घरों में घुसा पानी

Sat, 06 Aug 2022 04:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Heavy Rain in Indore: बीते 24 घंटों में शहर में चार इंच से ज्यादा बारिश, कई इलाकों में जलजमाव और घरों में घुसा पानी
विज्ञापन
1 of 4
इंदौर में तेज बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के इंदौर में बीती रात सबसे ज्यादा बारिश हुई। रात करीब साढ़े बारह बजे बारिश का दौर शुरू हुआ जो सुबह चार बजे तक चलता रहा। इन तीन घंटों में शहर में करीब तीन इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। बीते 24 घंटे की बात करें तो शहर में सवा चार इंच बारिश हुई है। इस दौरान कई इलाकों में जलजमाव एक बार फिर मुसीबत बना। लोगों के घरों में पानी भर गया। पश्चिमी इलाके में नागरिक रात तीन बजे से घरों का पानी उलीच रहे हैं। कई वाहनों में पानी भर गया तो कई रास्ते बाधित हुए हैं। इंदौर में अब तक 25 इंच बारिश हो चुकी है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
इंदौर में बीती रात तीन घंटे में तीन इंच पानी गिरा है। - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि अगस्त के शुरुआत में उमस और गर्मी से लोगों के हाल बेहाल होने लगे थे। शुक्रवार सुबह से ही मौसम बदला, दिनभर बादल छाए रहे। शाम करीब पांच बजे जोरदार बारिश हुई, हालांकि ये करीब आधे घंटे में ही बंद हो गई, इसके बाद गर्मी और बढ़ गई थी। रात साढे बारह बजे से तेज गड़गड़ाहट के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बादलों की गड़गड़ाहट तेज थी, लोगों की नींद टूट गई। इस दौरान बिजली भी कई बार आती-जाती रही। 
 
विज्ञापन

3 of 4
सड़कों पर जलजमाव होने से गाड़ियां भी डूब गईं थीं। - फोटो : सोशल मीडिया
पानी की रफ्तार काफी तेज थी। लगातार तीन घंटे एक जैसी बारिश होती रही। रात करीब तीन बजे से लोगों के घरों में पानी घुसने लगा था। एयरपोर्ट इलाके की विद्या पैलेस कॉलोनी में लोग रात तीन बजे से जाग गए और घरों में भरा पानी निकालने की जुगत में भिड़ गए। इस दौरान कॉलोनी की सड़कों से दो-ढाई फीट तक पानी बह रहा था। सड़क किनारे रखे वाहन पानी में डूब गए। लोगों ने बताया कि जल निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं होने से हर बारिश में ऐसी स्थिति बनती है। कई बार जिम्मेदारों को अवगत कराया पर कोई हल नहीं निकल सका है। 
 
विज्ञापन

4 of 4
इंदौर में रात में तेज बारिश हुई। - फोटो : सोशल मीडिया
शहर के राजेंद्र नगर इलाके में तेज हवा के साथ बारिश होती रही। यहां कुछ पेड़ गिरने की भी सूचना है। बीआरटीएस से लगे कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनी है। नवनिर्वाचित महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी सक्रिय हो गए थे। मूसलाधार बारिश के बाद महापौर भार्गव ने नगर निगम कंट्रोल रूम पर निर्देश दिए। तेज बारिश से बनी स्थिति से निपटने ने लिए अधिकारियों को अलर्ट रहने का कहा था। शनिवार सुबह मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई। दोपहर तीन बजे एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरू हुआ, हालांकि ये ज्यादा देर नहीं चला है। इंदौर में अब तक 640 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो औसत बारिश से ज्यादा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें