फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G 20: इंदौर आए विदेशी मेहमान, पहनी मालवी पगड़ी, देखा लोकनृत्य भगोरिया का मनमोहक अंदाज

Mon, 17 Jul 2023 07:07 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सोमवार से विदेशी मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है, सभी को अलग अलग होटल में रुकवाया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
1 of 3
इंदौर आए विदेशी मेहमान। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इंदौर में जी 20 के लिए सोमवार से विदेशी मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। सुबह मॉरीशस, साउथ अफ्रीका से आए डेलीगेट्स का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ। उन्हें तिलक लगाकर मालवी पगड़ी पहनाई गई। 19 से 21 जुलाई तक इंदौर में जी-20 समिट के आयोजन होंगे। 

एयरपोर्ट पर एडीएम अजयदेव शर्मा व आईडीए सीईओ आरपी अहीरवार ने सुबह 11 बजे मॉरीशस से इंदिरा रूगी (परमानेंट सेक्रेटरी) और उनके साथ एक अन्य डेलीगेट्स को रिसीव किया। तिलक लगाने के साथ मालवी पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। नाश्ता करने के बाद उन्होंने लोक नृत्य (भगोरिया) देखा। यहां कलाकारों की प्रस्तुति देखकर वे बहुत खुश हुए। शाम को साउथ अफ्रीका से भी मेहमान आए जिनका इसी तरह गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके अलावा इंडोनेशिया, ओमान, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूएसए आदि देशों से 12 डेलीगेट्स आएंगे। उनका भी इस तरह से स्वागत होगा। फिर उन्हें अलग-अलग होटलों में ठहराया जाएगा। होटलों में भी मेहमानों की ठहरने की उचित व्यवस्था की गई है। इनके अलावा अन्य मेहमान मंगलवार को आएंगे। दूसरी ओर आयोजन स्थल ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 3
डेली कालेज में आयोजित कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
दुनियाभर में टिकाऊ रोजगार सिस्टम को महत्व देना होगा
डेली कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट ने वैश्विक रोजगार और श्रम संबंधी मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए जी-20 रोजगार कार्य समूह पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य दुनियाभर में समावेशी और टिकाऊ रोजगार प्रथाओं को बढ़ावा देने के महत्व पर केंद्रित सार्थक चर्चाओं और गतिविधियों में छात्रों और संकाय को शामिल करना था। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में श्रम उपायुक्त एल.पी. पाठक, श्रम निरीक्षक सतीश रघुवंशी और श्रम निरीक्षक सुभी खंडेलवाल उपस्थित थे। चर्चाओं में मूल्यवान अंतर्दृष्टि और विशेषज्ञता को जोड़ा गया। जिससे प्रतिभागियों के लिए समग्र अनुभव समृद्ध हुआ। डेली कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट की प्रिंसिपल डॉ.सोनल सिसोदिया ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने रोजगार और श्रम संबंधी चुनौतियों का समाधान करते समय वैश्विक सहयोग और जागरूकता के महत्व पर जोर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
स्कूल में आयोजित कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
स्टूडेंट्स ने जाना भारत का बढ़ता हुआ कद
इंदौर के झलारिया स्थित दि शिशुकुंज स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा जी-20 समिट के लिए एक व्याख्यान, भाषण व विद्यार्थियों के साथ लाइव संवाद का आयोजन किया गया। जिसका विषय था बाल सभा जी-20 रोजगार कार्य समूह। इस विषय पर स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक मनिंदर सिंह द्वारा विद्यार्थियों को समझाया गया कि इस बार भारत जी-20 सम्मेलन का प्रतिनिधित्व करने जा रहा है जिसमें चौथी रोजगार कार्य समूह ईडब्ल्यूजी बैठक और श्रम एवं रोजगार मंत्रियों की एलईएम की बैठक का आयोजन इंदौर में 19 से 21 जुलाई 2023 तक होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें